कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने 'लोखो सोनार बांग्ला (Lokkho Sonar Bangla) मेनिफेस्टो क्राउडसोर्सिंग अभियान शुरू किया। जे.पी. नड्डा ने कहा,'' अगर हम सोनार बांग्ला अभियान की बात करें तो हमारी कोशिश है कि बंगाल की जनता सोनार बांग्ला बनाने में किस तरीके से योगदान कर सकती है। उसका हम समावेश करेंगे। इसके लिए हम लगभग 2 करोड़ से ज़्यादा लोगों का सुझाव लेने वाले हैं। 30,000 सुझाव बॉक्स हम बंगाल में उपलब्ध करावाएंगे|
भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा,'' बंगाल में आयुष्मान भारत योजना को हम लागू करेंगे। पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ बंगाल के किसानों को नहीं मिल रहा है।प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि ये योजना बंगाल में लागू होगी और पुरानी किश्तें भी यहां के किसानों को मिलेंगी| यहां डेंगू फैला, मैं स्वास्थ्य मंत्री की दृष्टि से ममता जी से कहता था कि मुझे डेंगू की रिपोर्ट दो, वो डॉक्टर को धमकी देती थीं कि यहां से कोई रिपोर्टिंग नहीं होगी। कोरोना में सेंट्रल टीम भेजी थी, आपने उन्हें गेस्ट हाउस से बाहर नहीं निकलने दिया|
नड्डा ने कहा,हमार एक मिड कॉल नंबर होगा- 9727294294 जिसमें हम आप अपना सुझाव दे सकते हैं। यही हमारा व्हाट्सएप नंबर भी है और ईमेल आईडी-www.lokkhosonarbangla.com है। कैंपेन 3 मार्च से 20 मार्च तक हर विधानसभा को कवर करेगा| आज 40 करोड़ लोगों ने जनधन खाता खोला है और बंगाल में 1.92 करोड़ लोगों ने जनधन खाता खोला है। इन खातों में कोरोना के दौरान प्रधानमंत्री जी ने महिलाओं को 500-500 रुपये की सहायता राशि भेजी है|
नड्डा ने कहा, कोलकाता में Lokkho Sonar Bangla अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के माध्यम से हम बंगाल की प्रबुद्ध जनता के बहुमूल्य सुझावों एवं विचारों का स्वागत करेंगे। हमारा संकल्प 'भ्रष्टाचार मुक्त और विकास युक्त बंगाल' देना है।