पुडुचेरी: पुडुचेरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''2016 में पुडुचेरी के लोगों ने बहुत उम्मीद के साथ कांग्रेस के लिए वोट किया, उन्हें लगा कि सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। 5 साल बाद लोग निराश हैं, उनके सपने और उम्मीदें टूट चुकी हैं|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,'हाईकमांड कांग्रेस सरकार ने पुडुचेरी में शासन के हर सेक्टर को नुकसान पहुंचाया। कांग्रेस लोगों के लिए काम करने में विश्वास नहीं करती है, मुझे समझ नहीं आता कि कांग्रेस क्यों नहीं चाहती कि कोई दूसरा लोगों के लिए काम करे| इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन भी मौजूद रहीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा''कांग्रेस दूसरों को लोकतंत्र विरोधी कहने का कोई मौका नहीं छोड़ती, उन्हें खुद को शीशे में देखने की जरूरत है। उन्होंने हर संभव तरह से लोकतंत्र का अपमान किया। पुडुचेरी में उन्होंने पंचायत के चुनाव कराने से मना कर दिया: पुडुचेरी में प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,''हमारे औपनिवेशिक शासकों की बांटो और राज करो की नीति थी, कांग्रेस की बांटो, झूठ बोलो और राज करो की नीति है। वो झूठ बोलने में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल विजेता हैं|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''कांग्रेस नेता यहां आकर कहते हैं कि हम मछुआरों के लिए मत्स्यपालन मंत्रालय बनाएंगे, मैं हैरान था। सच ये है कि मौजूदा एनडीए सरकार ने 2019 में मछुआरों के लिए मंत्रालय बनाया था: पुडुचेरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी