कोलकाता: कोलकाता नगर निगम (KMC) चुनाव के लिए मंगलवार को भारी सुरक्षा के बीच हो रही मतगणना में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को बड़ी बढ़त मिली है| कोलकाता नगर निगम चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 144 में से 89 सीटों पर जीत हासिल की और 44 सीटों पर आगे चल रही है। इस बीच विक्ट्री साइन दिखाती पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी।
ममता बनर्जी ने कहा,''ये राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी एक जीत है, अन्य राजनीतिक पार्टियों बीजेपी, कांग्रेस और CPI(M) को लोगों ने हरा दिया। ये जनादेश हमें विकास और लोगों के लिए काम करने में मदद करेगा, हम लोगों के लिए और ज़्यादा काम करेंगे|
तृणमूल कांग्रेस के समर्थक कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर के बाहर जश्न मना रहे हैं।
पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक टीएमसी ने 89 सीटों पर जीत हासिल की और 44 सीटों पर आगे चल रही है, बीजेपी ने 1 सीट जीती और 3 सीटों पर आगे चल रही है, CPI ने 1, CPI(M) ने 1, कांग्रेस ने 2 और निर्दलीय ने 3 सीट जीती है।