मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पश्चिम बंगाल: स्मृति ईरानी ने पंचपोटा में किया रोड शो, स्कूटी भी चलाई

कोलकाता: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पश्चिम बंगाल के पंचपोटा में रोड शो किया।पंचपोटा में अपने रोड शो के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने स्कूटी चलाई। पश्चिम बंगाल में आजकल भारतीय जनता पार्टी…

पश्चिम बंगाल: स्मृति ईरानी ने पंचपोटा में किया रोड शो, स्कूटी भी चलाई
पश्चिम बंगाल: स्मृति ईरानी ने पंचपोटा में किया रोड शो, स्कूटी भी चलाई | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता:  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पश्चिम बंगाल के पंचपोटा में रोड शो किया।पंचपोटा में अपने रोड शो के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने स्कूटी चलाई। पश्चिम बंगाल में आजकल भारतीय जनता पार्टी के मुख्यधारा के नेताओं का जमघट लगा हुआ है| विधानसभा चुनावों के पहले यहां आए दिन पार्टी नेता राजनीतिक कार्यक्रम कर रहे हैं|




ईरानी ने पश्चिम बंगाल के पंचपोटा में रोड शो किया| रोड शो के दौरान स्मृति यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्कूटी चलाती नजर आईं| दिलचस्प बात यह है कि अभी कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी स्कूटर पर नजर आई थीं| वो स्कूटर की सवारी करके सचिवालय पहुंची थीं| लेकिन अंतर इतना है कि ममता फ्यूल प्राइस में हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध जताने के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर की सवारी कर रही थीं|




स्मृति ने कहा कि ममता बनर्जी की सत्ता में हिंसा का बोलबाला रहा है और बंगाल की लोकतांत्रिक आवाज यह तय करेगी कि इस बार के चुनाव में टीएमसी हारे| वहीं,''  पाश्चिम बंगाल के बालूरघाट जनसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा,''ममता दीदी खेला तो होबे.. निश्चोई होबे...लेकिन ऐई खेला शान्ति का खेला होबे| ऐई खेला बिकास का खेला होबे| ममता दीदी बंगाल मे दादागिरी चलोबे ना..



रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,''ममता दीदी कह रही है बंगाल में ‘खेला होबे’।  लेकिन मैं कहना चाहता हूं-‘खेला होबे’.... निश्चोई होबे...  अब तो पश्चिम बंगाल में " बोड़ो खेला होबे।  ऐई खेला बिकास का खेला होबे। ऐई खेला शान्ति का खेला होबे| ममता दीदी ऐई ‘दादागिरी’ चोलबे न न ‘ऐई समय पोरिबोरतने समय आछे।’ इसलिए आने वाले विधानसभा चुनावों में परिवर्तन करिए और ‘शोनार बांगला’ का सपना साकार करके रहेंगे|




बता दें ,''पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल तथा पुदुच्चेरी विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज शाम  को होगी|चुनाव आयोग आज शाम 4:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेगा।  चुनाव आयोग असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख़ों का ऐलान करेगा।



वहीं कल यानी गुरुवार को कोलकाता में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने 'लोखो सोनार बांग्ला (Lokkho Sonar Bangla) मेनिफेस्टो क्राउडसोर्सिंग अभियान शुरू किया। 




जे.पी. नड्डा ने कहा था,'' अगर हम सोनार बांग्ला अभियान की बात करें तो हमारी कोशिश है कि बंगाल की जनता सोनार बांग्ला बनाने में किस तरीके से योगदान कर सकती है। उसका हम समावेश करेंगे। इसके लिए हम लगभग 2 करोड़ से ज़्यादा लोगों का सुझाव लेने वाले हैं। 30,000 सुझाव बॉक्स हम बंगाल में उपलब्ध करावाएंगे|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।