कोलकाता: ममता बनर्जी 5 मई को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी| सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्थ चटर्जी ने इस बात की जानकारी दी| पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी पत्रकारों को कोविड वॉरियर घोषित कर दी है| उन्होंने कहा,''मैं सभी पत्रकारों को कोविड वॉरियर घोषित करती हूं|
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा,''उन्हें(बीजेपी) 50 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं करना चाहिए था, ये(बीजेपी का 77 सीट जीतना) चुनाव आयोग के योगदान की वजह से है|
ममता बनर्जी ने कहा,''मुझे एक व्यक्ति का SMS मिला जिसमें नंदीग्राम के रिटर्निंग ऑफिसर ने किसी को लिखा कि अगर वह दोबारा काउंटिग की अनुमति देता है तो उसका जीवन खतरे में पड़ जाएगा। चार घंटे तक सर्वर डाउन रहा, राज्यपाल ने भी मुझे बधाई दी। अचानक सब कुछ बदल गया|
ममता बनर्जी ने कहा कि,'' मैं सिर्फ एक स्ट्रीट फाइटर हूं। मैं लोगों को बढ़ावा दे सकती हूं ताकि हम बीजेपी के खिलाफ लड़ सकें। एक अकेला सब कुछ नहीं कर सकती। मुझे लगता है कि हम सब मिलकर 2024 की लड़ाई लड़ सकते हैं। आओ पहले COVID से लड़ें|
बता दें कि,'' प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टक्कर देने उनकी ही पार्टी के पूर्व नेता सुवेंदु अधिकारी मैदान में थे। कड़े मुकाबले के बाद सुवेंदु अधिकारी ने 1957 वोट से अपनी सीट बचा ली। इससे पहले, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 1200 वोट से जीतने की खबरें चल रहीं थीं।नंदीग्राम में विधानसभा सीट पर मुकाबला बेहद रोचक रहा।
आखिरी राउंड तक सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी के बीच मुकाबला बेहद दिलचस्प बना रहा। कभी ममता बनर्जी बढ़त बना ले रहीं थीं, तो कभी सुवेंदु अधिकारी आगे निकल जा रहे थे। अंत में 1200 वोटों से ममता बनर्जी के जीतने की खबरें चलने लगी। सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी को बधाई देने वालों का तांता लग गया। इसके कुछ घंटे बाद बाजी एक बार फिर पलट गई। शाम 6:20 बजे सुवेंदु अधिकारी ने एक बार फिर 1957 वोटों से बढ़त बना ली।
इसके बाद बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी आरिज आफताब ने घोषणा की कि नंदीग्राम से भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी 1957 मतों से विजयी हुए हैं। इसके बाद से टीएमसी के लोग दोबारा मतगणना कराए जाने की मांग करने लगे। तृणमूल कांग्रेस मुख्य निर्वाचन कार्यालय, पश्चिम बंगाल को पत्र लिखा है, जिसमें नंदीग्राम के वोटों की तत्काल पुन: गिनती की मांग की गई है|