मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कुशीनगर के सरकारी स्कूल में मिली 52 शराब की पेटियां: विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित, मुख्य आरोपी गिरफ़्तार

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के थाना तमकुहीराज क्षेत्रान्तर्गत एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में शराब का जखीरा मिला। थाना तमकुहीराज क्षेत्रान्तर्गत मोहन बसडिला के सरकारी स्कूल में कमरे से 52 पेट…

कुशीनगर के सरकारी स्कूल में मिली 52 शराब की पेटियां: विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित, मुख्य आरोपी गिरफ़्तार
कुशीनगर के सरकारी स्कूल में मिली 52 शराब की पेटियां: विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित, मुख्य आरोपी गिरफ़्तार | फ़ोटो: TVL News

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के थाना तमकुहीराज क्षेत्रान्तर्गत एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में शराब का जखीरा मिला। थाना तमकुहीराज क्षेत्रान्तर्गत मोहन बसडिला के सरकारी स्कूल में कमरे से 52 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। कमरा पिछले 6 महीने से बंद है। मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ़्तार किया है। आबकारी विभाग ने शराब को जब्त कर लिया है। 



बताया जा रहा है कि स्कूली बच्चे खेलते हुए उस कमरे के खिड़की तक पहुंच गए|  इस दौरान बच्चों ने अंदर कई गत्ते रखे हुए देखे। बच्चों ने शोर मचाया तो शिक्षक और प्रधान पहुंचे|  कमरे के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था।  इसके बाद कमरे का ताला खोला गया। और पेटियों को खोलकर देखा गया तो उनमें शराब की बोतलें मिलीं। इस मामले में प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर दिया गया है| 



कुशीनगर के ज़िलाधिकारी  एस. राजलिंगम ने बताया,'सूचना मिली थी कि मोहन बसडीला गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में अवैध शराब रखी है। मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ़्तार किया है। प्रधान अध्यापिका जाहिदा बानो को भी लापरवाही के लिए निलंबित किया है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ की कठोर कार्रवाई होगी|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।