मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गोंडा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की कई वारदातों का किया खुलासा: दो गिरफ्तार , चोरी की 6 मोटरसाइकिल व 7 कटी हुई मोटरसाईकिलों के कलपुर्जे बरामद

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरी की कई घटनाओं का खुलासा किया| मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भण्डाफोड़ करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया| आरोपियों के कब्जे से चोरी क…

गोंडा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की कई वारदातों का किया खुलासा: दो गिरफ्तार , चोरी की 6 मोटरसाइकिल व 7 कटी हुई मोटरसाईकिलों के कलपुर्जे बरामद
गोंडा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की कई वारदातों का किया खुलासा: दो गिरफ्तार , चोरी की 6 मोटरसाइकिल व 7 कटी हुई मोटरसाईकिलों के कलपुर्जे बरामद — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरी की कई घटनाओं का खुलासा किया|  मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भण्डाफोड़ करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया|  आरोपियों के कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिल व 7 कटी हुई मोटरसाईकिलों के कलपुर्जे बरामद हुए है|



अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया,' थाना कोतवाली नगर पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी कर मुखबिर खास की सूचना पर मोटरसाईकिल चोर गिरोह का भण्डाफोड़ करते हुए 02 अभियुक्तों-01. जयप्रकाश शुक्ला, 02. धर्मेन्द्र दुबे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से चोरी की 06 अदद मोटरसाइकिल व कटी हुई मोटरसाईकिलों के कलपुर्जे बरामद किया। 



बरामद मोटरसाइकिलों के बारें मे कड़ाई से पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 18 सितंबर, 2022  को जिला महिला अस्पताल गेट के सामने से स्पेलेण्डर प्लस मोटरसाईकिल, 24 सितंबर, 2022 को अग्रवाल मेडिकल स्टोर के सामने से होण्डा साइन मोटरसाईकिल, दिनांक 7 सितंबर, 2022 को महरानीगंज से पैशन प्रो मोटरसाईकिल तथा दिनांक 25 मई 2022 अग्रसेन चैराहे से टी0वी0एस0 अपाचे मोटरसाईकिल व अन्य जगहो से मोटरसाईकिल चोरी करने की बात बतायी गयी है। 


गिरफ्तार अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है गिरोह के सदस्यों द्वारा नाबालिग बच्चों से मोटरसाईकिलों को चोरी करवाकर उनकी नम्बर प्लेटों व चेचिसों को बदल देते थे तथा गाड़ियों को काट कर उनकी विक्री कर अनुचित लाभ कमाते थे। 



ASP ने बताया,' सी0सी0टी0वी0 कैमरों से वाहन चोरी करते हुए बालअपचारी की वीडियो/फुटेज प्राप्त हुई, जिसकी तलाश कर उससे पूछताछ से अन्य अभियुक्तों की जानकारी कर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 मोटर साइकिल बरामद कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।



गिरफ्तार अभियुक्तगण:

1. जयप्रकाश शुक्ला पुत्र रामदेव शुक्ला निवासी खरगूपुर बाजार थाना खरगूपुर

2. धर्मेन्द्र दुबे पुत्र बैजनाथ दुबे निवासी देवरिया खरगूपुर थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।