मुख्य सामग्री पर जाएँ
20 सितंबर 2026

कुशीनगर: प्रेमिका के परिजनों ने की प्रेमी की हत्या, फिर जलाई लाश; युवती के पिता और चाचा समेत 3 गिरफ्तार

कुशीनगर (उत्तर प्रदेश): कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र में युवक नूरसलाम की हत्या कर शव को जलाने की घटना की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है| प्रेम प्रसंग युवक की हत्या हुई थी| प्रेमिका के घरवालों ने 27…

कुशीनगर: प्रेमिका के परिजनों ने की प्रेमी की हत्या, फिर जलाई लाश; युवती के पिता और चाचा समेत 3 गिरफ्तार
कुशीनगर: प्रेमिका के परिजनों ने की प्रेमी की हत्या, फिर जलाई लाश; युवती के पिता और चाचा समेत 3 गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

कुशीनगर (उत्तर प्रदेश): कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र में युवक नूरसलाम की हत्या कर शव को जलाने की घटना की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है| प्रेम प्रसंग युवक की हत्या हुई थी| प्रेमिका के घरवालों ने 27 अक्टूबर को 22 वर्षीय नूरसलाम (प्रेमी) की हत्या कर दी। मृतक की पहचान छिपाने के लिए शव को जला दिया। पुलिस ने आज सोमवार को लड़की के पिता और चाचा समेत 3 लोगों को गिरफ़्तार किया है| आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। 



27 अक्टूबर को थाना कसया क्षेत्रान्तर्गत एक युवक नूरसलाम  की हत्या कर उसके शव को जलाने का प्रयास किया गया था|  मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। 



 पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा पुलिस टीमे गठित कर घटना के सफल अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे| जिसके क्रम में आज 31 अक्टूबर को थाना कसया पुलिस टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुये साखोपार कसया से लड़की के पिता कलामुद्दीन अंसारी, उसके चाचा समसुद्दीन और.सरफुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर  आलाकत्ल एक लोहे का दाव बरामद किया गया|  बरामदगी के आधार पर धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी ।



मृतक नूरसलाम का अभियुक्त कलामुद्दीन की लडकी से प्रेम प्रसंग चल रहा था|  जिसके कारण अभियुक्त कलामुद्दीन द्वारा मृतक को जान से मार देने की धमकी  दी गयी थी| प्रेम प्रसंग में अभियुक्त कलामुद्दीन द्वारा अपने सगे भाई तथा अपने साथी  के साथ मिलकर नूरसलाम की हत्या कर दी गयी तथा मृतक की पहचान छिपाने के लिए शव को जलाया गया था  । 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 15 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।