मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मोरबी ब्रिज टूटने' के मामले में 9 गिरफ़्तार: 2 नवंबर को गुजरात में राज्यव्यापी शोक, आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज

राजकोट: Morbi Bridge Collapse: गुजरात के मोरबी में ''ब्रिज टूटने' के मामले में मोरबी पुलिस ने ओरेवा कंपनी के मैनेजर, पुल की मरम्मत करने वाले ठेकेदार और दो टिकट क्लर्क समेत 9 लोगों को गिरफ़्तार किया ह…

मोरबी ब्रिज टूटने' के मामले में 9 गिरफ़्तार: 2 नवंबर को गुजरात में राज्यव्यापी शोक, आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज
मोरबी ब्रिज टूटने' के मामले में 9 गिरफ़्तार: 2 नवंबर को गुजरात में राज्यव्यापी शोक, आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज | फ़ोटो: TVL News

राजकोट: Morbi Bridge Collapse: गुजरात के मोरबी में ''ब्रिज टूटने' के मामले में मोरबी पुलिस ने ओरेवा कंपनी के मैनेजर, पुल की मरम्मत करने वाले ठेकेदार और दो टिकट क्लर्क समेत 9 लोगों को गिरफ़्तार किया है| राजकोट रेंज आईजी अशोक यादव ने बताया,'' मामले में हमने 9 लोगों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस मामले में सभी वैधानिक तथ्यों को एकत्रित करेगी और जिस व्यक्ति की भूमिका सामने आएगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी|



मोरबी हादसे में मृतकों के लिए 2 नवंबर को गुजरात में राज्यव्यापी शोक मनाने का निर्णय लिया गया है। PM मोदी मंगलवार दोपहर बाद मोरबी जाएंगे। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट किया- राज्य में सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई समारोह / मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।



मोरबी हादसे पर पीएम मोदी ने की बैठक

मोरबी में हुए हादसे की स्थिति को लेकर आज गांधीनगर के राजभवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की| बैठक में हादसे पर शोक व्यक्त करने के लिए 2 नवंबर को गुजरात में राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया। इस दिन राज्य में सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।



2 नवंबर को गुजरात में राज्यव्यापी शोक

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा,'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में गांधीनगर राजभवन में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में मोरबी की त्रासदी में मारे गए लोगों के शोक में अगली तारीख 2 नवंबर को गुजरात में राज्यव्यापी शोक मनाने का निर्णय लिया गया है| राज्य में सरकारी भवनों पर 2 नवंबर को राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई भी सरकारी सार्वजनिक समारोह, स्वागत या मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा|



सरकार को हाईकोर्ट के जज की अध्यक्षता में जांच करानी चाहिए

गुजरात के अहमदाबाद में राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा,''हमारी 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' की शुरूआत होनी थी लेकिन मोरबी की घटना के बाद हमने इसे स्थगित करना उचित समझा लेकिन भाजपा के कार्यक्रम जारी हैं। मुझे मोदी जी के कार्यक्रम देखकर दुख हुआ। सरकार को हाई कोर्ट के जज की अध्यक्षता में जांच करानी चाहिए|




UAE के विदेश मंत्री ने गुजरात में हुए हादसे पर शोक व्यक्त किया

संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मामलें और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान ने गुजरात में हुए हादसे पर अपनी संवेदना व्यक्त की। शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान ने कहा, हम गुजरात में पुल गिरने के पीड़ितों के संबंध में सरकार और भारत के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। हम सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैंI




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।