मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

क्या आप जानते हैं कि लापता लेडीज और टीवीएफ के पंचायत की शूटिंग मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के एक ही गांव में हुई है

किरण राव अपनी अपकमिंग फिल्म 'लापता लेडीज' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के साथ किरण लंबे समय के बाद बतौर निर्देशक वापसी कर रही हैं। यह फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी है। बता दें, इस फिल्म की श…

क्या आप जानते हैं कि लापता लेडीज और टीवीएफ के पंचायत की शूटिंग मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के एक ही गांव में हुई है
क्या आप जानते हैं कि लापता लेडीज और टीवीएफ के पंचायत की शूटिंग मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के एक ही गांव में हुई है | फ़ोटो: TVL News

किरण राव अपनी अपकमिंग फिल्म 'लापता लेडीज' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के साथ किरण लंबे समय के बाद बतौर निर्देशक वापसी कर रही हैं। यह फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी है। बता दें, इस फिल्म की शूटिंग भोपाल के सीहोर में हुई है। ऐसे में हाल में फिल्म की टीम ने वहां के लोगों के लिए भोपाल में फिल्म के एक स्पेशल प्रीमियर का आयोजन किया। इस दौरान वहां के लोकल बैंड की ओर से भी टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसी तरह, द वायरल फीवर (टीवीएफ) की एक और दिलचस्प कहानी है जिसका टाइटल पंचायत है। इस शो को देश के व्यापक दर्शकों द्वारा देखा और पंसद किया गया है क्योंकि इसमें भारत के गांव की कहानी बताई गई है। दिलचस्प बात यह है कि 'लापता लेडीज़' और पंचायत की पृष्ठभूमि एक ही गांव की है, इसलिए दोनों कहानियों की शूटिंग मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के एक ही गांव महोदिया में की गई है।


जी हां, टीवीएफ का पंचायत और किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' की शूटिंग मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के महोदिया गांव में हुई है, जो ग्रामीण भारत की प्राकृतिक सुंदरता के साथ एक आदर्श पृष्ठभूमि है। इसके साथ, टीवीएफ ने वास्तव में दर्शकों द्वारा समझे जाने वाले कंटेंट नैरेटिव को बदल दिया है। उन्होंने दर्शकों को एक सच्ची कहानी से रूबरू कराया जिसे बड़े पैमाने पर लोगों द्वारा स्वीकार किया गया। द वायरल फीवर (टीवीएफ) कंटेंट के स्पेस में अपनी दमदार भूमिका निभा रहा है, जिसने जनता को बेहद रिलेटेबल कंटेंट देकर उनके टेस्ट को ही बदल दिया।


प्रमुख रूप से, कहानियों ने टीवीएफ को लोकप्रिय बनाय है। उनकी कहानियां दर्शकों के दिलों को छू गईं। इसके साथ, उन्होंने कंटेंट स्पेस में नई कहानी को बुना और इसे दर्शकों द्वारा व्यापक रूप से पंसद किया गया। वे वास्तव में नए दर्शकों के लिए कंटेंट की रूप रेखा को नया आकार देने में अहम भूमिका निभाई हैं।


टीवीएफ अपने दमदार कंटेंट से लोगों का दिल जीत रहा है। यही नहीं IMDb की टॉप 250 लिस्ट में TVF के 7 शोज़ शामिल है जबकि कुल मिलाकर इस लिस्ट में भारत की 10 वेब सीरीज़ हैं। इसके साथ ही टीवीएफ भारत के सबसे बड़े कंटेंट फोर्स के रूप ऊभरा है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 फ़रवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।