मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

फिल्म 'लाहौर 1947' के लिए निर्देशक राजकुमार संतोषी ने सबसे प्रतिभाशाली और खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ मिलाया हाथ! जानिए!

एक्टर सनी देओल स्टारर 'लाहौर, 1947'आजकल खूब सुर्खियां में है। इस फिल्म को लेकर शोर इसलिए भी हैं क्योंकि ये ब्लॉकबस्टर 'गदर 2' के बाद सनी की अगली फिल्म है जिसे आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और राजकुमा…

फिल्म 'लाहौर 1947' के लिए निर्देशक राजकुमार संतोषी ने सबसे प्रतिभाशाली और खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ मिलाया हाथ! जानिए!
फिल्म 'लाहौर 1947' के लिए निर्देशक राजकुमार संतोषी ने सबसे प्रतिभाशाली और खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ मिलाया हाथ! जानिए! | फ़ोटो: TVL News

एक्टर सनी देओल स्टारर 'लाहौर, 1947'आजकल खूब सुर्खियां में है। इस फिल्म को लेकर शोर इसलिए भी हैं क्योंकि ये ब्लॉकबस्टर 'गदर 2' के बाद सनी की अगली फिल्म है जिसे आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और राजकुमार संतोषी डायरेक्ट करेंगे। इसी के साथ ये तिकड़ी पहली बार किसी फिल्म के लिए एक साथ आई हैं। ऐसे में फिल्म को लेकर अच्छा खास शोर है। वही अब इस फ़िल्म में प्रतिभाशाली अभिनेत्री प्रीति जिंटा का भी नाम जुड़ गया हैं।


अनुभवी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों में से एक, राजकुमार संतोषी ने सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी के बारे में अपनी भावनाएं शेयर कीं है, उन्होंने कहा, "लंबे समय के बाद, प्रीति जिंटा फिर से सिल्वर स्क्रीन पर

लाहौर 1947 के साथ एक बहु??? ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वह वास्तव में हमारे इंडस्ट्री के एक बेहद प्रतिभाशाली बेहतरीन और सबसे स्वाभाविक अभिनेत्री हैं। वह जो भी किरदार निभाती हैं, उसमें खुद को पूरी तरह से निवेश कर देती हैं और दर्शकों को यह महसूस कराती हैं कि वह उस किरदार के लिए ही बनी हैं। दिलचस्प बात यह है कि दर्शक उन्हें सनी देओल के साथ फिर से देखेंगे। इस ऑन-स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने हमेशा ही पसंद किया है और इस फिल्म की स्क्रिप्ट एक ऐसी जोड़ी की मांग करती है जो सनी और प्रीति की तरह सटीक हो।


फिल्म के लिए इतने प्रतिभाशाली लोगों के एक साथ आने के अलावा इस प्रभावशाली ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए, यह कहना सही है कि 'लाहौर, 1947' किसी सिनेमाई चमत्कार से कम नहीं होगी। इस फिल्म की शूटिंग 12 फरवरी से शुरू होगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।