मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

नीतीश कुमार ने 129 वोटों से जीता विश्वास मत, विपक्ष ने किया वॉकआउट

पटना: बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत जीत लिया। विपक्षी सदस्यों के वॉकआउट के बीच नई सरकार को 129 वोट मिले। बिहार विधानसभा में विधायकों की संख्या…

नीतीश कुमार ने 129 वोटों से जीता विश्वास मत, विपक्ष ने किया वॉकआउट
नीतीश कुमार ने 129 वोटों से जीता विश्वास मत, विपक्ष ने किया वॉकआउट | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत जीत लिया। विपक्षी सदस्यों के वॉकआउट के बीच नई सरकार को 129 वोट मिले। बिहार विधानसभा में विधायकों की संख्या 243 है।  129 विधायकों के प्रस्ताव के समर्थन के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने फ्लोर टेस्ट जीत लिया। विपक्ष ने राज्य विधानसभा से वॉकआउट किया। 



कुमार ने पिछले महीने के अंत में महागठबंधन गठबंधन छोड़ कर भाजपा के साथ हाथ मिला लिया था, जो इस कार्यकाल में उनका दूसरा ऐसा पलटवार था। जनता दल (यूनाइटेड) नेता ने 28 जनवरी को नौवीं बार, इस कार्यकाल में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।



NDA के फ्लोर टेस्ट पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "जब ये लोग(कांग्रेस और RJD) साथ थे तो हमने बाकि सब लोगों को एकजुट करने के लिए यहां पर बैठक भी की... मैंने इतने दिन मेहनत की और मैं सबको एकजुट कर रहा था लेकिन कुछ हुआ?... कांग्रेस पार्टी को डर लग रहा था। हम बार-बार कह रहे थे कि बाकि पार्टियों को एकजुट कीजिए... हमें बाद में पता चला कि इनके(तेजस्वी यादव) पिता भी उनके(कांग्रेस) साथ हैं तब मुझे पता चला कि कुछ होने वाला नहीं है और फिर मैं अपनी पुरानी जगह(NDA) पर आ गया जहां मैं बहुत पहले था..."



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।