लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के पलिया-भीरा रोड पर एक वाहन के पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। घायलों को स्थानीय CHC में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने 5 लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक,' कार शाहजहांपुर से पलिया की ओर जा रही थी, तभी भीरा रोड पर अचानक अनियंत्रित होकर एक बड़े नाले में पलट गई| इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई|
बताया जा रहा है, एसयूवी कार में 10-12 लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई और अन्य 5-7 लोग घायल हो गए हैं| घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पातल में भर्ती कराया गया है| कुछ, घायलों की हालत गंभीर है। मरने वाले 3 मजदूर और दो टीचर हैं।
मृतकों की पहचान हरदोई निवासी राजकिशोर पुत्र कृष्ण दात्त शर्मा, लखीमपुर खीरी के निघासन के सुख्खनपुरवा निवासी विनय पुत्र राउत,
जनपद रामपुर के बिलासपुर के मकनपुर निवासी उमेश पुत्र परम कीर्ति, हरनाम चंद्र पुत्र नारायण चंद्र, लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी खीरी के इब्राहिमपुर निवासी मनीउल्ला खान पुत्र सफाकतउल्ला खान के तौर पर हुई है।