मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भगत सिंह कोश्यारी 'गवर्नर' नहीं भाजपा क??? 'प्रचारक': राउत

मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा,'भगत सिंह कोश्यारी राज्यपाल नहीं है वे BJP के प्रचारक हैं। महाराष्ट्र में राज्यपाल की गरिमा ख़त्म हो गई है|दरअसल, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अपने विवादित बयानों…

भगत सिंह कोश्यारी 'गवर्नर' नहीं भाजपा क??? 'प्रचारक': राउत
भगत सिंह कोश्यारी 'गवर्नर' नहीं भाजपा क??? 'प्रचारक': राउत | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा,'भगत सिंह कोश्यारी राज्यपाल नहीं है वे BJP के प्रचारक हैं। महाराष्ट्र में राज्यपाल की गरिमा ख़त्म हो गई है|दरअसल, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं।  पिछले हफ्ते भगत सिंह कोश्यारी ने छत्रपति शिवाजी को पुराने जमाने का बताया और नितिन गडकरी को मौजूदा समय का आदर्श/ हीरो बताया था|  राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा था,शिवाजी पुराने हो गए,  नितिन गड़करी नए आदर्श| 



महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी के बयान पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा,''उन्हें हम राज्यपाल मानने को तैयार नहीं है वे तो BJP के प्रचारक हैं। जो राज्यपाल होते हैं वह तो संविधान का ध्यान रखते हैं, लेकिन जिस प्रकार से राज्यपाल (भगत सिंह कोश्यारी) ने जो भी वक्तव्य दिया है उससे महाराष्ट्र की जनता में गुस्सा है| लोग इसका विरोध कर रहे हैं, महाराष्ट्र में राज्यपाल की गरिमा ख़त्म हो गई है|



गौरतलब है कि,राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 19 नवंबर, 2022 को कहा था,''अगर कोई आपसे पूछता है कि आपका आदर्श कौन है, तो आपको उन्हें खोजने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है, वे आपको यहीं महाराष्ट्र में मिल जाएंगे। शिवाजी तो पुराने युग की बात है..,नए युग में  बाबासाहेब अंबेडकर से लेकर नितिन गडकरी तक सब यहीं मिल जाएंगे | ''     



 केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार को मराठवाड़ा विश्वविद्यालय से मानद उपाधि से सम्मानित किया गया था। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भगत सिंह कोश्यारी बोल रहे थे।



राज्यपाल ने कार्यक्रम में भाषण देते हुए कहा था- ''हम जब पढ़ते थे, मिडिल में, हाईस्कूल में तो हमारे टीचर पूछते थे - 'हू इज योर फेवरेट हीरो?' आपका फेवरेट लीडर कौन है? तो हम लोगों में से उस समय किसी को सुभाषचंद्र बोस, किसी को नेहरू जी और किसी को गांधी जी अच्छे लगते थे| मुझे ऐसा लगता है कि यदि कोई आपसे कहे कि 'हू इज योर आइकॉन, हू इज योर फेवरेट हीरो', बाहर जाने की कोई जरूरत नहीं है, यहीं महाराष्ट्र में आपको मिल जाएंगे| शिवाजी तो पुराने युग की बात है, नए युग की बात बोल रहा हूं.... यहीं मिल जाएंगे डॉ आंबेडकर से लेकर नितिन गडकरी तक सब यहीं मिल जाएंगे|''     




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।