मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश: लखीमपुर में तीन बार विधायक रहे निर्वेन्द्र मुन्ना की निर्मम हत्या, पुत्र गंभीर रूप से घायल

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में जमीन के विवाद को लेकर पूर्व विधायक निर्वेंद्र कुमार मिश्रा की निर्मम हत्या| इतना ही नहीं बेटे को भी पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया है। पूर्व विधायक की…

उत्तर प्रदेश: लखीमपुर में तीन बार विधायक रहे निर्वेन्द्र मुन्ना की निर्मम हत्या, पुत्र गंभीर रूप से घायल
उत्तर प्रदेश: लखीमपुर में तीन बार विधायक रहे निर्वेन्द्र मुन्ना की निर्मम हत्या, पुत्र गंभीर रूप से घायल | फ़ोटो: TVL News

लखीमपुर खीरी:  उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में जमीन के विवाद को लेकर पूर्व विधायक निर्वेंद्र कुमार मिश्रा की निर्मम हत्या|  इतना ही नहीं बेटे को भी पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया है। पूर्व विधायक की मौत की खबर के बाद परिवारों ने जमकर हंगामा किया।



जानकारी के मुताबिक,''विवादित जमीन पर कब्जा करने आए दबंगों को रोकने गए तीन बार के विधायक रहे निर्वेन्द्र मुन्ना की लात घूंसे लाठी-डंडों से की पिटाई... पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार मुन्ना की दबंगों द्वारा मारपीट से हालत बिगड़ी अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में तोड़ा दम|




लखीमपुर के थाना संपूर्णानगर क्षेत्र के त्रिकौलिया पढ़ुवा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष रविवार को दिन में ही भिड़ गए| जमीन का विवाद सुलझाने गए निघासन के पूर्व विधायक निर्वेन्द्र मुन्ना के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की हुई।इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ी। उन्हेंं अस्पताल ले जाया जा रहा था रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।दो बार निर्दलीय और एक बार सपा से निघासन सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।



परिवार वालों ने बताया कि पूर्व विधायक की पीटकर हत्या की गई| परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि विवाद के दौरान पूर्व विधायक को हार्टअटैक पड़ा| इससे उनकी मौत हो गई। वहीं पूर्व विधायक के पुत्र ने उनकी पीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।




लखीमपुर खीरी के SP ने बताया कि,''भूमि को लेकर दो पक्षों में विवाद के चलते पूर्व MLA निर्वेंद्र कुमार मिश्रा भी मौके पर गए थे। तभी वहां कहासुनी हुई और MLA गिर पड़े। अस्पताल में उन्हें मृतक घोषित कर दिया गया। उनके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।