मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

शीला हउ का फेम वन्नू द ग्रेट ने शोभा सिंह के लोकगीत 'ले सइयां दे सइयां' पर उड़ाया गर्दा

शादी विवाह के मौके पर अनेक गीत बनाये गये हैं। वहीं महिलाओं के बीच शरारत भरे गीत का अलग ही मनोरंजन होता है। ऐसे में हल्दी रस्म के दौरान भी सखी सहेलियों की शरारत और मस्ती से भरपूर लोकगीत 'ले सइयां दे स…

शीला हउ का फेम वन्नू द ग्रेट ने शोभा सिंह के लोकगीत 'ले सइयां दे सइयां' पर उड़ाया गर्दा
शीला हउ का फेम वन्नू द ग्रेट ने शोभा सिंह के लोकगीत 'ले सइयां दे सइयां' पर उड़ाया गर्दा | फ़ोटो: TVL News

शादी विवाह के मौके पर अनेक गीत बनाये गये हैं। वहीं महिलाओं के बीच शरारत भरे गीत का अलग ही मनोरंजन होता है। ऐसे में हल्दी रस्म के दौरान भी सखी सहेलियों की शरारत और मस्ती से भरपूर लोकगीत 'ले सइयां दे सइयां' ऑडियंस के बीच आया है। जिसके वीडियो में अपनी अदायगी और डांस का जादू चलाकर करोड़ों दिलों की धड़कन बढ़ाने वाली अदाकारा वन्नू द ग्रेट एक फिर लोगों की धड़कन बढ़ाने आई हैं। सुपरहिट भोजपुरी सांग शीला हउ का से सुर्खियों में आई एक्ट्रेस वन्नू द ग्रेट एक और फुल टू धमाल सांग 'दे सइयाँ ले सइयां' लेकर आई हैं। यह लोकगीत म्यूजिक कंपनी 'भिंडी भोजपुरी' के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को अपनी सुरीली आवाज में सिंगर शोभा सिंह ने गाया है। इस गाने में शोभा सिंह ने अपनी मधुर स्वर में सबका मन मोह लिया है। वहीं इस गाने के वीडियो में वन्नू द ग्रेट ने अपनी कातिल अदा का जलवा बिखेरकर बिजली गिरा रही हैं। वह अपने लटके झटके और ठुमके से खूब गर्दा उड़ा रही हैं और लोगों के दिलों को कातिलाना नजरों से घायल कर रही हैं। इस गाने का वीडियो काफी महंगा व रिच बनाया गया है। इसका पिक्चराइजेशन बिग लेबल पर कई मनोरम लोकेशन पर किया गया है।


यह सिचुएशनल देसी लोकगीत 'ले सइयां दे सइयां' हल्दी रस्म पर आधारित है। इस गीत के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस वन्नू द ग्रेट की हल्दी रस्म पूरी की जा रही है। उनकी सखी सहेलियाँ उसे छेड़ रही है और शादी से पहले ही होने वाले दूल्हा से मिलन की बात पूछ पूछ कर परेशान कर रही है। उसकी कोई एक सखी पलक क्वीन लड़का बनकर वन्नू द ग्रेट के साथ डांस करते हुए धमाल मचा रही है। सखियों की हँसी ठिठोली का जवाब देते हुए वह कह रही हैं कि 'अगल बगल देख लिया केहू ना खेत में, उसका ही दिया है कूद रहा पेट में... साला गमछा बिछाया था भुइयां... हाय... फिर क्या हुआ रे... ले सइयां दे सइयां, ले सइयां दे सइयां, ले सइयां दे सइयां, ले सइयां दे सइयां...


यह वीडियो सांग शादी विवाह के टाइम में महिलाओं के बीच मजाक मस्ती, हँसी ठिठोली, शरारत भरे माहौल वाला गीत-संगीत है। यह सांग मस्ती से भरपूर है। भिंडी भोजपुरी प्रस्तुत भोजपुरी  लोकगीत 'ले सइयां दे सइयां' का फिल्मांकन काफी बेहतरीन किया गया है। इस गाने के लोकशन बहुत ही प्यारे हैं। इस सांग के निर्माता रिशु सिंह हैं। सिंगर शोभा सिंह की आवाज और एक्ट्रेस वन्नू द ग्रेट की अदायगी कमाल की है। साथ ही एक्टर गोलू डेंजर, एक्ट्रेस पलक क्वीन ने भी गजब का डांस मूमेंट किया है। इसके गीतकार मुसाफिर जौनपुरी हैं व संगीतकार रोशन राज हैं। वीडियो निर्देशक शिवम यादव, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर पप्पू वर्मा हैं। प्रोडक्शन इंचार्ज आशीष यादव, प्रोड्यूसर गोलू डेंजर हैं। इस गाने की शूटिंग शौर्य रिसोर्ट फ़िल्म सिटी मांडा, प्रयागराज में किया गया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जनवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।