मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

एंजेला क्रिस्लिनज़की ने 'तौबा तेरा जलवा' को मिले प्यार से गदगद, साझा किया प्यारा संदेश!

एंजेला क्रिस्लिनज़की अपनी नवीनतम फिल्म 'तौबा तेरा जलवा' को मिल रहे प्यार को देख कर गदगद हो गई हैं। फिल्म में वह रिंकू नाम का किरदार निभा रही हैं और लोग उनके अभिनय की तारीफ कर रहे हैं।अपने किरदार के ब…

एंजेला क्रिस्लिनज़की ने 'तौबा तेरा जलवा' को मिले प्यार से गदगद, साझा किया प्यारा संदेश!
एंजेला क्रिस्लिनज़की ने 'तौबा तेरा जलवा' को मिले प्यार से गदगद, साझा किया प्यारा संदेश! | फ़ोटो: TVL News

एंजेला क्रिस्लिनज़की अपनी नवीनतम फिल्म 'तौबा तेरा जलवा' को मिल रहे प्यार को देख कर गदगद हो गई हैं। फिल्म में वह रिंकू नाम का किरदार निभा रही हैं और लोग उनके अभिनय की तारीफ कर रहे हैं।


अपने किरदार के बारे में बात करते हुए एंजेला कहती हैं, 'रिंकू कई परतों वाला एक खास किरदार है। कहानी में ट्विस्ट हैं और मेरे सहित सभी पात्रों में कुछ जटिलताएँ हैं। पहले भाग में रिंकू मासूम लगती है, लेकिन अलग-अलग कारणों से वह एक विचित्र महिला में बदल जाती है। इसका कारण जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी। मैं रिंकू को मिली सकारात्मक समीक्षाओं और सराहना के लिए आभारी हूं। एक अभिनेता के तौर पर आप को बस इसी की ही उम्मीद होती है।'


एंजेला ने फिल्म में लैला का किरदार निभाने वाली अमीषा पटेल के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा करते हुए बताया की, 'मुझे अमीषा पटेल के साथ शूटिंग करने में बहुत मजा आया। वह सेट पर अच्छी, विनम्र और सहयोगी थी। वह एक अद्भुत अभिनेत्री हैं और मुझे उनकी जीवंतता बहुत पसंद है।'


'तौबा तेरा जलवा' की सफलता के लिए एंजेला को बधाई, और हम भविष्य में भी उन्हे और अधिक सफलता मिले उसकी कामना करते हैं। अधिक अपडेट के लिए बने रहें।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जनवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।