मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

लखनऊ न्यूज़ : Gay Dating App पर प्यार...फिर उतारे कपडे़ और बन गई वीडियो, ठगे 1.4 लाख रुपए

गाजियाबाद पुलिस ने धमकी देकर रुपए ऐंठने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया है। ये खुलासा मधुबन बापूधाम पुलिस ने किया है। जहां गे डेटिंग ऐप (Gay Dating App) पर दोस्ती करने वाले गिरोह के 3 आरोपियों को अरेस…

लखनऊ न्यूज़ : Gay Dating App पर प्यार...फिर उतारे कपडे़ और बन गई वीडियो, ठगे 1.4 लाख रुपए
लखनऊ न्यूज़ : Gay Dating App पर प्यार...फिर उतारे कपडे़ और बन गई वीडियो, ठगे 1.4 लाख रुपए — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


गाजियाबाद पुलिस ने धमकी देकर रुपए ऐंठने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया है। ये खुलासा मधुबन बापूधाम पुलिस ने किया है। जहां गे डेटिंग ऐप (Gay Dating App) पर दोस्ती करने वाले गिरोह के 3 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है।


आरोपी पहले अश्लील वीडियो बनाते थे, इसके बाद उले वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठते थे। गिरोह ने एक युवक से 21 जनवरी को 1 लाख 40 हजार रुपये की ठगी की थी। पुलिस के अनुसार लोहिया नगर के रहने वाले शख्स ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने ग्राइंडर डेटिंग ऐप फोन में इंस्टॉल किया था।


आयुष, दीपांशु, गौरव और अजय नाम के शख्स ने उससे संपर्क किया और उसे मिलने के लिए 21 जनवरी को NDRF ऑफिस के पीछे अक्षय एनक्लेव स्थित फ्लैट पर बुलाया था। उसे वहां गौरव नाम का आरोपी मिला, जो उन्हें एक फ्लैट में ले गया।


समलैंगिक संबंध बनाने के लिए उसे कपड़े उतारने को कहा। दोनों ने जैसे ही अपने कपड़े उतारे, अचानक से चार लोग अंदर आकर वीडियो बनाने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने मारपीट करनी शुरू कर दी।


इसके बाद आरोपियों ने उससे 1.4 लाख रुपये की मांग की, जिसे डर कर उसने दे दिया। पुलिस ने मामले में थाना पिलखुवा जिला हापुड़ के गांव शाहपुर भगौदा निवासी अजय, दूसरे को थाना हर्ष विहार उत्तरी दिल्ली के रेलवे रोड संबोली एक्सटेंशन के रहने वाले रिंकू और जिला मेरठ के थाना रोहटा के गांव उकसिया निवासी शुभम उर्फ सम्राट को अरेस्ट किया।


आपको बता दें कि रिंकू गिरोह का सरगना है, जो पहले भी इस तरह के मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी लोगों से जगह बदल-बदलकर ब्लैकमेलिंग करते थे। फिलहाल 2 आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।