मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

लखनऊ न्यूज़ :5 सीएचसी पर बंद NBSU फिर होगी शुरू

राजधानी की 5 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर न्यू बॉर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट (एनबीएसयू) बंद होने पर शासन ने नाराजगी जताई है।यूनिट बंद होने से गंभीर नवजातों को बड़े अस्पतालों में रेफर करना पड़ रह…

लखनऊ न्यूज़ :5 सीएचसी पर बंद NBSU फिर होगी शुरू
लखनऊ न्यूज़ :5 सीएचसी पर बंद NBSU फिर होगी शुरू — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


राजधानी की 5 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर न्यू बॉर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट (एनबीएसयू) बंद होने पर शासन ने नाराजगी जताई है।


यूनिट बंद होने से गंभीर नवजातों को बड़े अस्पतालों में रेफर करना पड़ रहा। शासन ने सीएमओ को सभी यूनिट को फिर से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।


सीएमओ का कहना है डॉक्टर व स्टॉफ की तैनाती शुरू की गई है। अगले हफ्ते तक सभी यूनिट शुरू हो जाएंगी।


सीएमओ के अधीन 20 सीएचसी का संचालन हो रहा है। इसमें 19 सीएचसी पर एनबीएसयू संचालित हो रही थी। एक यूनिट को संचालन के लिए तीन कुशल स्टॉफ नर्स को तैनात किया गया था,


ताकि यूनिट का संचालन 24 घंटे हो सके। इसमें चिनहट, टुडियागंज, ऐशबाग, एनके रोड, सिल्वर जुबली में बीते साल अप्रैल से लेकर दिसंबर तक एक भी बच्चे को भर्ती नहीं किया गया।


अफसरों ने कुशल नर्सों को यूनिट से हटाकर दूसरी जगह पर तैनाती कर दी। इससे वहां पर यूनिट का संचालन बंद हो गया है। शासन ने इस पर नाराजगी जाहिर किया।


सभी यूनिट में न्यू बॉर्न यूनिट क्रियाशील करने के निर्देश सीएमओ को दिए हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया पांच सीएचसी पर यूनिट क्रियाशील नहीं थी।


इसके लिए डॉक्टर व कुशल स्टॉफ की तैनाती हो रही है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।