मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

लखनऊ न्यूज़ : शिक्षक ने छात्रा से बनाए शारीरिक सम्बन्ध, फिर दबाव डाल की शादी,

कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली छात्रा ने शिक्षक पति जितेंद्र शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।लिखित शिकायत में छात्रा ने बताया कि वर्ष 2023 में वह इंटरमीडिएट में पढ़ती थी। इस बीच वह जिते…

लखनऊ न्यूज़ : शिक्षक ने छात्रा से बनाए शारीरिक सम्बन्ध, फिर दबाव डाल की शादी,
लखनऊ न्यूज़ : शिक्षक ने छात्रा से बनाए शारीरिक सम्बन्ध, फिर दबाव डाल की शादी, — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली छात्रा ने शिक्षक पति जितेंद्र शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।


लिखित शिकायत में छात्रा ने बताया कि वर्ष 2023 में वह इंटरमीडिएट में पढ़ती थी। इस बीच वह जितेंद्र शर्मा के संपर्क में आई। आरोप है


कि बोलचाल बढ़ने पर आरोपित पढ़ाई की बात कहकर उसे आशियाना स्थित अपने घर पर लेकर गया।


जहां, नशीला पदार्थ खिलाकर उससे दुष्कर्म किया।  आरोप है कि इस दौरान आरोपित ने उसका आपत्तिजनक वीडियो और फोटोग्राफ भी खींच लिए।


होश में आने पर आरोपित ने धमकी देकर उसे चुप कर दिया। छात्रा का कहना है कि इस घटना के बाद आरोपित उसे ब्लैकमेल करने लगा।


विरोध करने पर वीडियो और फोटोग्राफ को वायरल करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा।


छात्रा का कहना है कि इसके बाद आरोपित उससे शादी करने का दबाव बनाने लगा।


परिजनों के इंकार करने पर आरोपित आत्महत्या करने की बात कहकर उसकी भावनाओं से खेलने लगा।


इसके बाद परिजन शादी के लिए राजी हो गए। छात्रा का आरोप है कि शादी के आठ महीने बाद आरोपित उससे शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित करने लगा।


परिजनों से शिकायत करने पर आरोपित उसे तलाक देने की धमकी देने लगा। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि तहरीर के आधार पर शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। फिलहाल, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।


 


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।