मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : Republic Day 2025: केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक, अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने 76वें गणतंत्र दिवस की दीं शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती समेत राज्य के कई प्रमुख नेताओं ने रविव…

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : Republic Day 2025: केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक, अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने 76वें गणतंत्र दिवस की दीं शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश न्यूज़ : Republic Day 2025: केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक, अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने 76वें गणतंत्र दिवस की दीं शुभकामनाएं | फ़ोटो: TVL News


उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती समेत राज्य के कई प्रमुख नेताओं ने रविवार को देश के 76वें गणतंत्र दिवस पर बधाई दी।


उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।’’


बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारत के 76वें गणतंत्र दिवस की देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।’’


उन्होंने साथ ही सवाल किया, ‘‘अपनी उन्नति एवं देश के विकास के लिए खून-पसीना बहाने वाले लोगों को क्या उनकी मेहनत का उचित फल व संविधान के अनुसार न्याय एवं हक मिल रहा है? यह सोचने की बात है।’’


उन्होंने कहा, ‘‘भारत रत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के सपनों को साकार करना तभी संभव है जब हम संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करें।’’


मौर्य ने कहा, ‘‘हम सभी के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि हमारे संविधान को अपनाए 75 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इन 75 वर्षों में संविधान ने हमें हर परिस्थिति में एकजुट रखा है एवं निरंतर प्रगति की ओर प्रेरित किया है।’’


उन्होंने कहा, ‘‘गणतंत्र दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे अधिकारों और कर्तव्यों का सम्मान करने का अवसर है। इस पावन दिवस पर संकल्प लें कि हम अपने संवैधानिक आदर्शों के साथ देश की एकता और प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाएं।’’


मौर्य ने देशवासियों से मिलकर एक समृद्ध, सशक्त, न्यायपूर्ण एवं विकसित भारत का निर्माण करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।