मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बुलंदशहर में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की और आजमगढ़ में 8 वर्षीय बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक लगातार रेप की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीते 24 घंटे के अंदर आजमगढ़, बुलंदशहर और फतेहपुर में रेप की वारदातें सामने आई हैं। बुलंदशहर में एक 14 साल की नाबालिग लड़क…

बुलंदशहर में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की और आजमगढ़ में 8 वर्षीय बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहर में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की और आजमगढ़ में 8 वर्षीय बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक लगातार रेप की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीते 24 घंटे के अंदर आजमगढ़, बुलंदशहर और फतेहपुर में रेप की वारदातें सामने आई हैं। बुलंदशहर में एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ उसके ही पड़ोसी ने रेप किया। इस मामले में लड़के के पिता ने बुधवार रात को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि लड़के के पिता ने पड़ोस के रहने वाले रिजवान (20) पर रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है।




बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि,''कल रात को काकोर इलाके के एक गांव में एक किशोरी के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर बलात्कार किया, "मामला दर्ज़ कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है| 14 वर्षीय लड़की के साथ रेप करने वाले व्यक्ति को  गिरफ्तार कर लिया गया है, मामले में आगे की जांच जारी है|




आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की बच्ची के साथ 20 वर्षीय युवक ने रेप किया। बच्ची की मां ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मां का कहना है कि आरोपी दानिश उनका पड़ोसी है और वह बच्ची को नहलाने के बहाने अपने घर ले गया था।आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि बच्ची की मां की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस मामले में आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।





तीसरी फतेहपुर के ललौली थानाक्षेत्र में हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप तिवारी ने बताया कि यहां पर एक सात साल की बच्ची के साथ रेप हुआ है। बच्ची अपने घर से कुछ ही दूरी पर अकेले खेल रही थी। इसी दौरान वह लापता हो गई।गांववालों ने जब बच्ची को ढूंढा तो पता चला कि बगल के गांव करैहा के मजरे कल्लू भगत का डेरा निवासी युवक अनिल निषाद (20) बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ हो गया था। इधर बच्चे के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे कुछ लोग वहां पहुंचे। उन्होंने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया।





बागपत: कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग द्वारा बलात्कार और ब्लैकमेल करने के बाद 27 सितंबर को एक 17 वर्षीय लड़की ने ज़हर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। SP ने बताया, "मुकदमा दर्ज़ कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता स्वस्थ है, उसका बयान दर्ज़ किया जा रहा है।"









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।