लखनऊ: लखनऊ की थाना सआदतगंज ने लडकियों को शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने व दास के रुप में आयात निर्यात करने वाले 2 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया| पीडिता के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने व पीडिता को दास के रुप में आयात निर्यात करने वाले 2 आरोपियों---विकास पुत्र कप्तान सिंह व वरूण सिंह उर्फ रिजवान पुत्र रमेश सिंह को उनके लोकेशन व मुखविर की सूचना के आधार पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से एक मारूति कार सेलेरियो एच0 आर0 15 एफ 5913 बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक,'17 अप्रैल को लखनऊ की रहने वाली 20 वर्षीय लड़की द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया गया कि “पीडिता का रिजवान से 02 साल से दोस्ती है, जो चारबाग लखनऊ में किराये पर रहता है| रिजवान 02 साल से शादी का झांसा देकर पीडिता के साथ कई बार शारीरिक शोषण किया | 1 अप्रैल को भी रिजवान ने पीडिता के साथ चारबाग होटल में शारीरिक सम्बन्ध बनाया, उसके बाद रिजवान पीडिता को बहला फुसलाकर बिजनौर ले गया जहाँ पर रिजवान ने पीडिता को अपने दोस्त विकास पुत्र स्व0 कप्तान सिंह के हाथो पैसे लेकरबेच दिया ।
उसके बाद विकास ने भी बगैर पीडिता की मर्जी के उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये, पीडिता किसी तरह जान बचाकर भाग कर थाना सआदतगंज आयी और लिखित प्रार्थना पत्र उपलब्ध करायी।”
पीडिता द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियुक्तगण रिजवान व विकास पुत्र स्व0 कप्तान सिंह के विरुद्ध थाना सआदतगंज में नियमानुसार मु0अ0सं0- 67/2023 धारा 376/370/420 भादवि पंजीकृत किया गया|
पुलिस ने बताया कि,''घटना केसम्बन्ध में यह तथ्य प्रकाश में आया कि “ रिजवान जनपद बिजनौर के थाना नूरपुर के अन्तर्गत ग्राम चांगीपुर का रहने वाला है, जिसका वास्तविक नाम वरूण सिंह पुत्र रमेश सिंह है । अभियुक्त वरूण सिंह पुत्र रमेश सिंह अम्बरगंज क्षेत्र में रहकर रूई धुनाई की दुकान पर काम करता था ।
अभियुक्त वरुण सिंह अपना नाम रिजवान बताकर गरीब लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर शारीरिक सम्बन्ध बनाता है तथा उसे ले जाकर दूसरे के हाथ बेंच देता है।
1 अप्रैल को 20 वर्षीय ऐ पीडिता को भी अपने जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया तथा उसे बिजनौरले गया जहाँ पीडिता का नाम एक-दो दिन रहा । उसके बाद पीडिता को ले जाकर हरियाणा में अन्य साथियों के माध्यम से विकास पुत्र स्व0 कप्तान सिंह (निवासी मकडौली कला सूर्या कालोनी जिला रोहतक हरियाणा) के हाथ 1.50 लाख रूपये में बेच दिया|
पीडिता के घर से बिना बताये जाने के सम्बन्ध में थाना सआदतगंज में 03 अप्रैल को को उसकी माँ द्वारा गुमशुदगी पंजीयन सं0 17/ 23 पंजीकृत कराया गया था| वरुण सिंह उर्फ रिजवान पीडिता को बेचने के बाद नेपाल भाग गया था, वहीं से वजीरबाग थाना सआदतगंज की एक लडकी से वार्ता करता था जिसे बहला फुसलाकर बेचने की फिराक में अभियुक्त वरूण सिंह उर्फ रिजवान व विकास थाना क्षेत्र में स्थित ट्रासफार्मर के पास अम्बेडकर पार्क थाना सआदतगंज आये है”
थाना सआदतगंज की गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की लोकेशन व मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण वरूण सिंह उर्फ रिजवान व विकास उपरोक्त को थाना सआदतगंज क्षेत्रन्तर्गत स्थित ट्रांसफार्मर के पास से पकड़ लिया गया है।
अभियुक्त विकास से सख्ती के साथ पूछताछ करने पर बताया कि “जो मेरे साथ वरूण सिंह है इसके द्वारा पीडिता को लखनऊ से ले जाकर रोहतक में मुझे बेचा था जिसको मैने एक लाख रूपये में खरीदा था उसी की तलाश में हम आये थे” दूसरे व्यक्ति वरूण सिंह उर्फ रिजवान से पूछताछ करने पर बताया कि मैंने पीडिता को अपने प्रेम जाल में फंसाकर करीब 02 वर्षो से शारीरिक सम्बन्ध बना रहा था । 1 अप्रैल को मैने को बुलाकर चारबाग में होटल में शारिरिक सम्बन्ध बनाये थे उसके बाद मैने पीडिता को ले जाकर अपने दोस्त विकास को 01 लाख रूपये में बेचकर नेपाल भाग गया था, जहाँ से मै वजीरबाग की रहने वाली एक लडकी से वार्ता कर रहा था, जिसे बेचने तथा पीडिता की तलाश करने के लिए हम लोग यहाँ आये थे”।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण विकास तथा वरूण सिंह को उनके जुर्म से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया।विकास तथा वरूण सिंह की जामा तलाशी से क्रमशः एक मोबाइल एन्ड्रायड ओपो ए 54 तथा एक एन्ड्रायड मोबाइल ओपो ए 1601 बरामद हुआ तथा गाडी के कागजात तलब किये गये तो दिखाने से कासिर रहे जरिये ई-चालान एप वाहन नं0 एच आर 15एफ 5913 को चेक किया गया तो वाहन स्वामी का नाम राम औतार पुत्र चरन सिंह नि0 मोखरा खास जनपद रोहतक दर्शा रहा है| गाडी को मौके पर ही सीज कर थाना हाजा प्रांगण में खड़ी कराया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता:-:
1. 26 वर्षीय विकास पुत्र कप्तान सिंह नि0 226/1 सूर्या कॉलोनी रोहतक राज्य हरियाणा
2. 22 वर्षीय वरूण सिंह उर्फ रिजवान पुत्र रमेश सिंह नि0 ग्राम चांगीपुर पो0 लोधीपुर मिलक थाना नूरपुर जनपद बिजनौर