मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कार सवार युवक-युवतियों को अगवा कर लूट की घटना का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ: लखनऊ की थाना ठाकुरगंज पुलिस एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम ने कार सवार युवक व युवतियों को 'असलहे के बल' पर अगवा कर मारपीट कर बंधक बनाकर लूटने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ठाकुरगंज पुलि…

कार सवार युवक-युवतियों को अगवा कर लूट की घटना का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
कार सवार युवक-युवतियों को अगवा कर लूट की घटना का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: लखनऊ की थाना ठाकुरगंज पुलिस एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम ने कार सवार युवक व युवतियों को 'असलहे के बल' पर अगवा कर मारपीट कर बंधक बनाकर लूटने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ठाकुरगंज पुलिस ने 17 अप्रैल की देर रात मोहल्ला पीर बुखारा से कार सवार युवक व युवतियों को असलहे के बल पर अगवा कर लूट करने वाले 4 आरोपियों---44 वर्षीय फैजान पुत्र स्व0 एहसान अहमद; 48 वर्षीय समद पुत्र शमीम; 27 वर्षीय ऐजाज पुत्र शरीफ अहमद और 25 वर्षीय किशन यादव पुत्र शिवपाल सिंह यादव को ठाकुरगंज के घैला पुल के पास से गिरफ्तार किया| आरोपियों के पास से लूटे गए मोबाइल फोन, रुपये एवं अन्य सामान तथा अपराध में प्रयुक्त देशी तमन्चा बरामद किया गया। 


आरोपियोंद्वारा दिनांक 16/17 अप्रैल की देर रात थाना क्षेत्र के मोहल्ला पीर बुखारा में आई-20 कार रजि0नं- यू0के0 07 बी0एच0 8877 से पीड़ित युवक की गाडी को ओवरटेक कर असलहे के बल पर अगवा कर मारपीट कर मोबाइलें व नगद रुपये छीन लिया गया था|



पुलिस ने बताया कि,''आरोपी फैजान द्वारा महिलाओं को भेजने के काम में अपने प्रतिद्वन्दी किशन को नीचा दिखाने व पूर्व के विवाद का बदला लेने के लिए एक अन्जान नंबर से अभियुक्त किशन से इन्टरनेट पर वेबसाइट के माध्यम से सम्पर्क कर दो महिलाओं को अनुचित एवं अनैतिक कार्य हेतु भेजने के लिए कहा गया| जिसपर किशन ने पीड़ित युवक वासु साहू पुत्र संतोष साहू (निवासी बन्धरा बाजार थाना बन्थरा लखनऊ) के साथ दो महिलाओ को फैजान के द्वारा दिए हुए लोकेशन पीर बुखारा थाना ठाकुरगंज भेजा । 


जहाँ पहुँचने पर फैजान अपने साथी समद व ऐजाज एवं अन्य के साथ वासु साहू की कार को अपनी कार से ओवरटेक कर असलहे के बल पर वासु की कार को अपने कब्जे में ले लिया तथा वासु  एवं महिलाओ से मोबाइल एवं पैसे छीन लिए। जिसके उपरान्त वासु को लेकर दुबग्गा होते हुए बीकेटी क्षेत्र में ले जाकर छोड़ दिया तथा अपनी आई 20 कार से फरार हो गए। 



उल्लेखनीय है कि वासु ने घटना की वास्तविकता को छिपाते हुए अन्जान व्यक्तियों के द्वारा यह कहते हुए घटना कारित करना बताया कि वह अपने महिला मित्रों के साथ घंटाघर घूमने आया था । घूमने के बाद वापस बन्थरा जाने के लिए उसने गूगल लोकेशन का सहारा लिया लेकिन उसे गूगल के माध्यम से जो रास्ता मोबाइल पर दिखा वह एक अन्जान सी गली में जाता था। वहाँ पहुँचने पर आई 20 कार सवार 04 लोगो ने उसे घेर लिया एवं असलहे के बल पर उन्हे व उनकी कार को कब्जे में लिया। फिर लूट पाट कर उन्हे दुबग्गा से होते हुए बीकेटी तक ले गए एवं वहाँ उन्हे मारपीट कर छोड़ दिया ।



पुलिस ने बताया कि,'' घटनाक्रम संदिग्ध प्रतीत होने पर वासु से गहन पूछताछ करने पर यह ज्ञात हुआ कि किशन एवं फैजान दोनो महिलाओं को रूपयों के लिए अनैतिक कार्यों में भेजने का व्यवसाय करते हैं। फैजान और किशन के बीच इस अनुचित व्यवसाय को लेकर प्रतिद्वन्दिता एवं विवाद है । इसीलिए घटना वाले दिन फैजान ने अपनी पहचान छिपाते हुए एक अन्जान नम्बर से किशन से संपर्क कर उससे दो महिलाओं को भेजने के लिए कहा। इस पर किशन ने वासु साहू के माध्यम से फैजान के दिए हुए लोकेशन पर दो महिलाओं को साथ लेकर घंटाघर भेजा जहाँ फैजान द्वारा अपने अन्जान नम्बर से पीर बुखारा गली में आने के लिए अपना लोकेशन भेजकर व्हाट्सएप्प काल कर बुलाया। 



जहाँ पहुँचने पर अभियुक्त फैजान अपने साथी समद व ऐजाज एवं अन्य के साथ वासु की कार को अपनी कार से ओवरटेक कर असलहे के बल वादी की कार को अपने कब्जे में ले लिया तथा वादी एवं महिलाओ से मोबाइल एवं पैसे छीन लिए। जिसके उपरान्त वासु को लेकर दुबग्गा होते हुए बीकेटी क्षेत्र में ले जाकर छोड़ दिया तथा अपनी आई 20 कार से फरार हो गए।



डीसीपी वेस्ट पुलिस उपायुक्त ने घटना के अनावरण के लिए तीन टीमों क्रमशः टेक्निकल सर्विलांस टीम, सीसीटीवी चेकिंग टीम एवं ग्राउण्ड सर्विलांस टीम का गठन किया  और तीनो टीमों ने सीडीआर ,बीटीएस का सघन विश्लेषण करते हुए घटनास्थल के क्षेत्र से लेते हुए दुबग्गा एवं बीकेटी तक के लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को चेक करते हुए घटना की कड़ियों को अत्यन्त त्वरित गति से जोड़ते हुए सफलता प्राप्त कर लिया कि यह घटना अज्ञात लुटेरो के द्वारा नही की गई है वरन् यह घटना अनैतिक व्यापार में लिप्त दो व्यक्तियों की आपसी प्रतिद्वन्द्विता का परिणाम है। 


तत्पश्चात घटना में संलिप्त रहे अभियुक्तों को शिनाख्त सुनिश्चित करते हुए टीमों को गिरफ्तारी के लिए भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए लूट एवं अपहरण किए जाने की बात कबूल किया। चूँकि अभियुक्त किशन द्वारा जानबूझ कर पैसे के लालच में महिलाओं को भेजा गया जहाँ उनके साथ उक्त घटना घटित हो गयी । अतः अभियुक्त किशन के विरूद्ध पर्याप्त एवं सुसंगत साक्ष्य प्राप्त होने के फलस्वरूप अन्य अभियुक्तगण फैजान ऐजाज एवं समद के साथ सुसंगत धाराओं में चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।



इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

01- फैजान पुत्र स्व0 एहसान अहमद नि0- 1/367 जानकीपुरम थाना जानकीपुरम विस्तार, लखनऊ  

02- समद पुत्र शमीम नि0- खोदान फैजुल्लागंज थाना मडियाँव, लखनऊ
03- ऐजाज पुत्र शरीफ अहमद नि0- फरीदीपुर रिंग रोड़ थाना ठाकुरगंज, लखनऊ 

04- किशन यादव पुत्र शिवपाल सिंह यादव नि0- कालिका नगर थाना तिर्वागंज, जिला कन्नौज


 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।