मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बदायूं गैंगरेप-हत्याकांड में 2 गिरफ्तार, फरार आरोपी पर 25000 का इनाम घोषित, ADG ने कहा- मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराएंगे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में 50 वर्षीय एक महिला की गैंगरेप के बाद हत्या (Gangrape and Murder) कर दी गई है|पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है| 'मामले मे तीन लोग शामिल हैं। जिस…

बदायूं गैंगरेप-हत्याकांड में 2 गिरफ्तार, फरार आरोपी पर 25000 का इनाम घोषित, ADG ने कहा- मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराएंगे
बदायूं गैंगरेप-हत्याकांड में 2 गिरफ्तार, फरार आरोपी पर 25000 का इनाम घोषित, ADG ने कहा- मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराएंगे | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में 50 वर्षीय एक महिला की गैंगरेप के बाद हत्या (Gangrape and Murder) कर दी गई है|पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है| 'मामले मे तीन लोग शामिल हैं। जिसमें से 2 लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है। एक फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। फरार अभियुक्त पर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है। जल्दी ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 



बदायूं में बलात्कार की घटना पर ADG कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया,''बदायूं में एक 45 से 55 वर्षीय महिला की मृत्यु हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ बलात्कार की पृष्टि हुई है। तीन अभियुक्त इस घटना में मुख्य आरोपी थे,जिसमें से 2 को गिरफ़्तार किया गया है। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराएंगे|



ADG कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा, "पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आते ही जैसे ही प्रकरण SP के संज्ञान में आया, तत्काल त्वरित कार्रवाई की गई। इंस्पेक्टर को भी निलंबित किया गया। 2 अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया है, फरार अभियुक्त पर इनाम की घोषणा की गई है|




बता दें कि,''बदायूं जिले के उघैती क्षेत्र में पूजा करने गई 50 वर्षीय एक महिला(50-year-old Anganwadi worker) की गैंगरेप के बाद निर्मम हत्या कर दी गई है| यही नहीं इस दौरान हैवानियत की सभी हदों को पार भी किया गया| पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके गुप्तांग में रॉड जैसी कोई चीज डालने का मामला सामने आया है| इसके अलावा बाईं पसली-पैर-फेफडे में चोट की पुष्टि भी हुई है। हत्या करने के बाद बहशी दरिन्दे आंगनबाड़ी सहायिका की अर्धनग्न लाश को गाड़ी में डालकर उसके घर के बाहर फेंक गए। इस पूरे प्रकरण में पुलिस भी लापरवाह बनी रही जिसका फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए।




बदायूं गैंगरेप-हत्याकांड पर बदायूं एसएसपी ने बताया कि,'मामले मे तीन लोग शामिल हैं। जिसमें से 2 लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है। एक फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। फरार अभियुक्त पर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है। जल्दी ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। जांच चल रही है|



 बदायूं गैंगरेप-हत्याकांड की घटना का सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया| बदायूं बदायूं गैंगरेप-हत्याकांड मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ADG से रिपोर्ट मांगी है| सीएम ने जनपद बदायूं की घटना का संज्ञान लेते हुए संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एडीजी जोन बरेली को घटना के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने यू.पी.एस.टी.एफ. को इस घटना की विवेचना में सहयोग प्रदान करने के लिए निर्देशित किया है।



बदायूं गैंगरेप-हत्याकांड की घटना का राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। बदायूं गैंगरेप-हत्याकांड की घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया,''मैंने इसका तुरंत संज्ञान लिया है। चिट्ठी लिखने के साथ-साथ आज ही मेरी एक सदस्य बदायूं जा रही हैं। वे परिवार और पुलिस से मिलेंगी और देखेंगी की इसमें कार्रवाई ठीक से हुई है या नहीं। अगर हुई है तो कितनी हुई है|



 फ़िलहाल पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है| मामला रविवार की देर शाम का है| यहां लापरवाही बरतने के आरोप में उघैती के थाना प्रभारी राघवेंद्र को सस्पेंड कर दिया है| पुलिस को अभी भी एक आरोपी की तलाश है| पुलिस ने जब इस मामले की जांच की और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई तो गैंगरेप की पुष्टि हुई|



रिपोर्ट के मुताबिक महिला के साथ न सिर्फ सामूहिक दुष्कर्म किया बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी, जिससे उसका आंतरिक हिस्सा तक फट गया। आरोपियों ने  महिला का एक पैर और एक पसली तोड़ दी थी। उसके शरीर का सारा खून बह जाने से उसकी मौत हुई। अब उघैती पुलिस ने धर्मस्थल के पुजारी सत्यनारायण दास, मेवली निवासी वेदराम और यशपाल के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना पुलिस ने मामले को हादसे का रूप देने की कोशिश की थी।




एफआईआर के मुताबिक महिला रविवार शाम धर्मस्थल पहुंची थी। सात घंटे बाद यानी रात 12 बजे पुजारी सत्यनारायण दास, वेदराम और यशपाल उसे अर्द्धनग्न हालत में घर के बाहर फेंक गए। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। उसका एक पैर टूटा हुआ था। परिजन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस सोमवार दोपहर तक मौके पर नहीं पहुंची।बाद में पुलिस ने मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टाल दिया। मंगलवार दोपहर बाद महिला के शव का पैनल में पोस्टमार्टम कराया गया। 




महिला के शव की हालत देखकर खुद चिकित्सक तक हैरान रह गए।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली गई, जिससे अंदरूनी हिस्सा फट गया। उसकी बाईं सातवीं पसली टूटी हुई मिलीं और बायां फेफड़ा भी फटा हुआ था। इसके अलावा उसका बायां पैर टूटा हुआ मिला है जो महिला के साथ हुई हैवानियत की कहानी बयां कर रहे थे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।