नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा कि,''लोकतंत्र के अंदर संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार हमले करके उन्हें कमजोर करने की कोशिश की जा रही है| अलका लांबा ने कहा कि,''स्वतंत्रता दिवस हो या गणतंत्र दिवस हो, दोनों हमारे लोकतांत्रिक और संवैधानिक त्योहार हैं. इन पर विश्वास जताते हुए हमें ये सुनिश्चित करना है और एक शपथ लेनी है कि हम कतई भी अपने संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर नहीं होने देंगे|
दरअसल,''ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का दौरा रद्द होने पर गणतंत्र दिवस आयोजन के बारे में पूछे एक प्रश्न के उत्तर में अल्का लाम्बा ने कहा कि जहाँ तक पार्टी का सवाल है, पार्टी का बिल्कुल विश्वास और मानना है कि चाहे स्वतंत्रता दिवस हो या गणतंत्र दिवस हो, दोनों हमारे लोकतांत्रिक और संवैधानिक त्योहार हैं, जिन्हें बिल्कुल, खासतौर से ऐसे समय पर जब आप देख रहे हों कि लोकतंत्र के अंदर संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर जिस तरह से लगातार हमले करके उन्हें कमजोर करने की कोशिश की जा रही है|
ऐसे समय में कांग्रेस महसूस करती है कि इस तरह के त्योहारों को और बढ़-चढ़कर मनाते हुए, इन पर विश्वास जताते हुए हमें ये सुनिश्चित करना है और एक शपथ लेनी है कि हम कतई भी अपने संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर नहीं होने देंगे और मुझे लगता है, हमारे जो लोकतांत्रिक त्योहारों के माध्यम से ही हम अपनी इस वचनबद्धता है या इनके प्रति हमारी आस्था या विश्वास है, उसे हम मजबूत करने का काम करते हैं।
कांग्रेस का ये मानना है कि बिल्कुल ऐसा होना चाहिए, ताकि हम अपनी वचनबद्धता, अपनी शपथ, अपने संविधान, संविधान की संस्थाओं के प्रति अपनी आस्था जता पाएं ।
बता दें कि,''यूनाइटेड किंगडम के पीएम बोरिस जॉनसन ने अपना भारत का दौरा रद्द कर दिया| गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था| जॉनसन ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर दौरा रद्द करने पर खेद व्यक्त किया| ब्रिटेन प्रशासन ने जानकारी देते हुए कहा था कि,'' सोमवार रात घोषित राष्ट्रीय लॉकडाउन के दृष्टिकोण से और जिस गति से नया कोरोनोवायरस वैरिएंट फैल रहा है, प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा कि उनके लिए यूके में रहना महत्वपूर्ण था, ताकि वह वायरस पर घरेलू प्रतिक्रिया पर ध्यान केंद्रित कर सकें|
बता दें कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना संक्रमण के नए स्ट्रेन के चलते ब्रिटेन में एक बार फिर लॉकडाउन लागू कर दिया है|लॉकडाउन का ऐलान करते हुए बोरिस ने कहा कि कोरोना के कारण फरवरी के मध्य तक नया नेशनल लॉकडाउन लागू किया जा रहा है|बोरिस ने सोमवार रात को देश को संबोधित करते हुए कहा कि यह देश के लिए कठिन समय है| देश में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है|फिलहाल, लोगों को लॉकडाउन के दौरान घर में ही रहना होगा वह सिर्फ जरुरी काम के लिए घर से बाहर निकल सकते हैं| गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें कॉल करके औपचारिक तौर पर आमंत्रित किया था|