मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कांग्रेस, बसपा और जद (यू) के 3 पूर्व सांसद और साइकिल चालक अभिषेक सिंह समाजवादी पार्टी में हुए शामिल

लखनऊ: कांग्रेस, बसपा और जद (यू) के 3 पूर्व सांसद और नेता व साइकिल चालक अभिषेक सिंह समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजदगी में कांग्रेस, बसपा और जद (…

कांग्रेस, बसपा और जद (यू) के 3 पूर्व सांसद और साइकिल चालक अभिषेक सिंह समाजवादी पार्टी में हुए शामिल
कांग्रेस, बसपा और जद (यू) के 3 पूर्व सांसद और साइकिल चालक अभिषेक सिंह समाजवादी पार्टी में हुए शामिल | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:   कांग्रेस, बसपा और जद (यू) के 3 पूर्व सांसद और नेता व साइकिल चालक अभिषेक सिंह समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजदगी में कांग्रेस, बसपा और जद (यू) के 3 पूर्व सांसद और नेता व साइकिल चालक अभिषेक ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की|




समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों पर आस्था जताते हुए आज प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में बसपा, जनता दल (यू) और कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सर्वश्रेष्ठ दल के समाजवादी पार्टी में विलय की घोषणा भी की गई।



आज साइकिल से 40 से अधिक देशों की यात्रा कर चुके अभिषेक कुमार शर्मा तथा ‘‘मंदी के जनक‘‘ पुस्तक के लेखक श्री दीपक पाण्डेय ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।




अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी में शामिल बसपा और कांग्रेस के नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि इससे जनता के बीच नए संकेत जाएंगे। समाजवादी पार्टी को इससे मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की दीवाली पता नहीं अब कब आएगी क्योंकि वह तो दिवाला निकालने वाली पार्टी बन गई है।



यादव ने कहा कि अभिषेक शर्मा ने दुनिया के कई देशों का भ्रमण किया। उन्होंने कई देशों की सीमाओं को पार किया और मौसम बदलते भी देखा है। उनका साइकिल का अनुभव ज्यादा है। 



 अभिषेक शर्मा ने कहा कि विश्व में श्री अखिलेश जी की पहचान और सम्मान है। मेरे तो वे आदर्श हैं। मैने दुनिया के अनेक देशों में साइकिल से भ्रमण किया। किन्तु आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जैसी सर्वोत्तम क्वालिटी की सड़क कहीं नहीं है। उन्होंने कहा प्रदेश में माहौल बन रहा है। सन् 2022 में अखिलेश यादव ही प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।




बसपा छोड़कर चंदौली के पूर्व सांसद कैलाश नाथ सिंह यादव, कांग्रेस के पूर्व सांसद मिर्जापुर बालकुमार पटेल, पूर्व सांसद सीतापुर कैसरजहां, पूर्व विधायक गण राम सिंह पटेल पट्टी प्रतापगढ़, सुनील यादव ओबरा सोनभद्र, रमेश राही हरगांव सीतापुर, जासमीन अंसारी पुवायां शाहजहांपुर तथा बलरामपुर के मुख्य जोनल कोआर्डिनेटर शत्रोहन प्रसाद वर्मा एवं मोहम्मद अशफाक खां के अतिरिक्त जनता दल (यू) के युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविन्द पटेल भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। मोहम्मद अहमद पूर्व चेयरमैन नगरपालिका महमूदाबाद तथा आशीष मिश्र पूर्व चेयरमैन नगरपालिका सीतापुर भी समाजवादी पार्टी के सदस्य बन गए हैं। सर्वश्रेश्ठ दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश प्रजापति ने अपने दल का समाजवादी पार्टी में विलय कर दिया है। 




समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को गौरव मेहता (जयपुर) ने साइकिल शत्रोहन वर्मा ने राधाकृष्ण की मूर्ति, हिमांशु एवं सुल्तान द्वारा मेट्रो की प्रतिकृति एवं राजेश प्रजापति ने अंगवस्त्र  एवं पगड़ी पहनाकर तथा साइकिल देकर सम्मानित किया।




इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव ने दीपक पाण्डेय की पुस्तक ‘मंदी का जनक कौन‘ तथा नरेन्द्र यादव की पुस्तक ‘काला धन‘ का विमोचन भी किया।  इस अवसर पर सर्वश्री डाॅ0 बी. पाण्डेय पूर्व कुलपति, रामचरित्र निषाद पूर्व सांसद, नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष, राजेन्द्र चौधरी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, नरेन्द्र वर्मा, प्रभु नारायण, संग्राम सिंह, शैलेन्द्र यादव ललई, विधायकगण, उदयवीर सिंह, आनन्द भदौरिया, अरविन्द कुमार सिंह, राजेश यादव सभी विधान परिषद गण एवं अरूण वर्मा पूर्व विधायक की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।