लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है| प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से हालात बिगड़ते जा रहे हैं| उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे घंटों के दौरान COVID19 के 26,780 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोविड-19 संक्रमित 353 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई है| जिसके बाद राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14,501 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 26,780 नए कोविड मामले और 353 मौतें दर्ज़ की गईं है।
रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 26,780 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है| राज्य में इस वक्त 2,59,844 कोविड-19 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है| राज्य में कुल कोविड-19 मामलों की संख्या 14,25,916 है|
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया,''कल प्रदेश में 2,25,670 सैंपल्स की जांच की गई, अब तक प्रदेश में कुल 4,22,58,378 सैंपल्स की जांच की गई हैं| अब तक कुल मिलाकर 1,06,65,499 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई है और 25,90,456 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई है। 18-45 आयु वर्ग के 68,536 लोगों को अब तक वैक्सीन लगाई जा चुकी
उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने बताया,''प्रदेश में सक्रिय मामलों में 50 हज़ार से ज्यादा की कमी आई है। 30 अप्रैल को 3,10,783 सक्रिय मामले थे, जो अब 2,59,844 रह गए हैं|उद्योगों में कोविड केयर सेंटर बनाए जा रहे हैं। लगभग 544 उद्योगों में कोविड केयर सेंटर बना दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि निर्माण संबंधित गतिविधियां जैसे हाईवे, एक्सप्रेस-वे, बड़े आइसिंग प्रोजेक्ट में काम नहीं रुकना चाहिए|
ADG (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया, जीवन रक्षक औषधियों, ऑक्सीजन सिलेंडर तथा चिकित्सा उपकरणों की कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई में अब तक 117 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। 282 इंजेक्शन, 1263 ऑक्सीजन सिलेंडर, 818 ऑक्सीमीटर और 52 लाख से ज्यादा रुपये बरामद किए गए हैं|