लखनऊ: उत्तर प्रदेश में तमाम कोशिशों के बाद प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID-19 संक्रमण के 4,583 नए मामले सामने आए है| नए मामले सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 36 हजार 238पर पहुँच गई है| वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 55 मौतें हुईं, इसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,230 हो चुकी है|
राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक,उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 4,583 नए COVID-19 मामले सामने आए है और 55 मौतें दर्ज की गई| जबकि पिछले 24 घंटों में 4,073 ठीक हुए है। अब तक सक्रिय मामलों की कुल संख्या 49,347 है। अब तक कोरोना से कुल 84,661 मरीज ठीक हो चुके हैं। 2,230 लोगों की मौत हुई है|
यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया,ई-संजीवनी पोर्टल का प्रदेश के लोग लगातार इस्तमाल कर रहे हैं, इस पोर्टल से आप घर बैठे डॉक्टरों से सलाह ले सकते हं। अब तक प्रदेश के 24663 लोगों को इससे लाभ मिला है|प्रदेश में अब तक 61831 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किए जा चुके हैं |
कल प्रदेश में 97,911 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 34,12,346 टेस्ट किए जा चुके हैं|कल 5 सैंपल के 3083 पूल लगाए गए जिसमें से 522 में पॉजिटिविटी देखी गई। 10 सैंपल के 164 पूल लगाए गए जिसमें से 23 में पॉजिटिविटी देखी गई|1 अगस्त से 11 अगस्त के बीच जो टेस्ट किए गए हैं उसमें पॉजिटिविटी का प्रतिशत 4.8% है। सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी जिन 5 जनपदों में देखी गई उसमें कानपुर नगर, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज और लखनऊ शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया,''आज मुख्यमंत्री जी ने गोरखपुर के अपने दौरे पर BRD मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और वहां ICU और एल-3 बेड को बढ़ाने का निर्देश दिया है |अब तक प्रदेश में धारा 188 के तहत 182615 FIR दर्ज की गई हैं जिनमें 363462 लोगों को नामजद किया गया है। अब तक 67251 वाहन सीज़ किए गए हैं|
उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त संजय गोयल ने बताया,''वर्तमान में प्रदेश के 16 जनपदों के 523 गांव बाढ़ प्रभावित सूचित किए गए हैं, बाढ़ की वर्तमान स्थिति स्थिर बनी हुई है|प्रदेश में अब 2 नदियां खतरे के निशान से ऊपर सूचित की गई हैं। शारदा नदी लखिमपुर खेरी जनपद में और शरयू नदी बलिया में अपने खतरे के निशान से ऊपर सूचित की गई है|
संजय गोयल ने बताया,'प्रदेश में अब तक 300 बाढ़ शरणालयों की स्थापना की गई है, जिनमें वर्तमान में 3 जनपदों के 16 बाढ़ शरणालयों में लगभग 1200 व्यक्ति रह रहे हैं|बाढ़ से निपटने के लिए राहत कार्यों में 645 नाव प्रयोग में लाई जा रही हैं। विभागों के बीच समन्वय के लिए 735 बाढ़ चौकियों की भी स्थापना की गई है। 242 पशु शिविर संचालित किए गए हैं जिसमें 6,29,000 पशुओं का टीकाकरण किया गया है|