मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

UP में पिछले 24 घंटों में 5124 नए COVID-19 मामले आए और 72 मौतें हुईं, संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 1.97 लाख के पार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID-19 संक्रमण के 5124 नए मामले सामने आए है| नए मामले सामने आने के बाद उत्तर प…

UP में पिछले 24 घंटों में 5124 नए COVID-19 मामले आए और 72 मौतें हुईं, संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 1.97 लाख के पार
UP में पिछले 24 घंटों में 5124 नए COVID-19 मामले आए और 72 मौतें हुईं, संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 1.97 लाख के पार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID-19 संक्रमण के 5124 नए मामले सामने आए है| नए मामले सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 97 हजार 388 पर पहुँच गई है| वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 72 मौतें हुईं, इसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 3059 हो चुकी है




यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया,पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5124 नए मामले सामने आए हैं। एक्टिव केसों की कुल संख्या 49575 है, पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके लोग 1,44,754 हैं। इस प्रकार रिकवरी का प्रतिशत बढ़कर 73.33 हो गया है। अभी तक कुल 3059 लोगों की मौत हुई है |कल प्रदेश में 1,21,253 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 47,96,488 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है|




अमित मोहन प्रसाद ने बताया,''आरोग्य सेतु एप से जिनको अलर्ट जारी हुआ है उनमें से 9,99,421 लोगों को राज्य मुख्यालय से कॉल किया जा चुका है। ई-संजीवनी पोर्टल का प्रदेश के लोग घर बैठे डॉक्टरों से सलाह ले सकते हैं। अब तक प्रदेश के 41950 लोगों को इससे लाभ मिला है|कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की एक्सटर्नल मॉनिटरिंग कराई गई। इससे पता चलता है कि कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के कार्य में व्यापक सुधार हुआ है। 29213 संक्रमित व्यक्तियों के 1,04,488 हाई रिस्क कॉन्टेक्ट्स को टीम के द्वारा कॉन्टेक्ट किया गया |





 यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया,'',मुख्यमंत्री जी ने आज कोविड के संबंध में टीम 11 की बैठक की। टेस्टिंग पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में टेस्टिंग की क्षमता को 1,50,000 टेस्ट प्रतिदिन तक बढ़ाया जाए|धारा 188 के तहत अब तक 202358 FIR दर्ज करते हुए 391455 लोगों को नामजद किया गया है। 13401952 वाहनों की सघन चेकिंग में 69464 वाहन सीज किए गए हैं। आवश्यक सेवाओं हेतु कुल 432544 वाहनों के परमिट जारी किए गए हैं |कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 1106 लोगों के खिलाफ 821 FIR दर्ज करते हुए 391 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फेक न्यूज के तहत अब तक 2342 मामलों को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की गई है|





उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त संजय गोयल ने बताया,''पिछले 24 घंटे में प्रदेश का एक और जनपद कासगंज बाढ़ से थोड़ा प्रभावित हुआ है। इस जनपद में 7 गांव बाढ़ से प्रभावित सूचित किए गए हैं। अब प्रदेश के 18 जनपदों के 1029 गांव बाढ़ प्रभावित हैं|प्रदेश में अब तक 370 बाढ़ शरणालयों की स्थापना की गई है, जिनमें वर्तमान में 4 जनपदों के 27 बाढ़ शरणालयों में लगभग 1488 व्यक्ति रह रहे हैं|




संजय गोयल ने बताया,'पिछले 24 घंटों में बाढ़ से प्रभावित 7639 परिवारों को खाद्यान्न किट का वितरण किया गया है। अभी तक कुल 1,41,589 खाद्यान्न किट का वितरण किया गया है|बाढ़ प्रभावित जनपदों में 1173 नावों का संचालन किया जा रहा है। विभागों के बीच समन्वय के लिए प्रदेश में 784 बाढ़ चौकियों की भी स्थापना की गई है। कुल 427 पशु शिविर संचालित किए गए हैं जिसमें लगभग 6,90,000 पशुओं का टीकाकरण किया गया है
















tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।