मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 5423 नए COVID-19 मामले आए और 59 मौतें हुईं, संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 1.88 लाख के करीब

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID-19 संक्रमण के 5423 नए मामले सामने आए है| नए मामले सामने आने के बाद उत्तर प…

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 5423 नए COVID-19 मामले आए और 59 मौतें हुईं, संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 1.88 लाख के करीब
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 5423 नए COVID-19 मामले आए और 59 मौतें हुईं, संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 1.88 लाख के करीब | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID-19 संक्रमण के 5423 नए मामले सामने आए है| नए मामले सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 87 हजार 781 पर पहुँच गई है| वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 59 मौतें हुईं, इसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 2926 हो चुकी है





यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया,'पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5423 नए मामले सामने आए हैं। एक्टिव केसों की कुल संख्या 49242, पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके लोग 1,35,613 हैं। इस प्रकार रिकवरी का प्रतिशत बढ़कर 72.21 हो गया है। अभी तक कुल 2926 लोगों की मौत हुई है|कल प्रदेश में 1,30,445 सैंपल्स की जांच की गई है।  यह एक दिन में अब तक किसी भी प्रदेश द्वारा किए सबसे ज्यादा टेस्ट हैं। अब तक प्रदेश में कुल 45,51,619 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है|





अमित मोहन प्रसाद ने बताया,''कल 5 सैंपल के 2139 पूल लगाए गए जिसमें से 294 में पॉजिटिविटी पाई गई और 10 सैंपल के 273 पूल लगाए गए जिसमें से 31 में पॉजिटिविटी पाई गई|अब तक प्रदेश में 62,744 कोविड हेल्प डेस्क बनाए जा चुके हैं, जिनकी सहायता से अब तक 6,72,275 लक्षणात्मक लोगों की पहचान की जा चुकी है|




 यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया,''मुख्यमंत्री जी ने आदेश दिया है कि सभी जिलाधिकारी दिन में 2 बार अपने जिले की टीम के साथ बैठक करेंगे,  CMO के साथ बैठक करेंगे। सुबह की बैठक अस्पताल में एवं शाम की बैठक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में करेंगे|प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 14453 हो गई है। जिनमें 13,45,000 मकान चिन्हित हैं, लगभग 78 लाख लोग इन कंटेनमेंट जोन में रह रहे हैं|






 यूपी राहत आयुक्त संजय गोयल ने बताया,'पिछले 24 घंटे में लगभग 54 और गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इस प्रकार वर्तमान में प्रदेश के 16 जनपदों के 1090 गांव बाढ़ प्रभावित सूचित किए गए हैं|प्रदेश में अब तक 370 बाढ़ शरणालयों की स्थापना की गई है, जिनमें वर्तमान में 5 जनपदों के 29 बाढ़ शरणालयों में लगभग 1600 व्यक्ति रह रहे हैं|




संजय गोयल ने बताया,'पिछले 24 घंटों में बाढ़ से प्रभावित 8820 परिवारों को खाद्यान्न किट का वितरण किया गया है। अभी तक कुल 126417 खाद्यान्न किट का वितरण किया गया है|विभागों के बीच समन्वय के लिए प्रदेश में 784 बाढ़ चौकियों की भी स्थापना की गई है। 404 पशु शिविर संचालित किए गए हैं जिसमें 6,82,394 पशुओं का टीकाकरण किया गया है|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।