लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID-19 संक्रमण के 5,571नए मामले सामने आए है| नए मामले सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 47 हजार 101 पर पहुँच गई है| राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 55,538 है| वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 57 मौतें हुईं, इसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 3,543 हो चुकी है|
यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया,''विगत 24 घंटों में कोरोना के 5776 नए मामले सामने आए हैं। एक्टिव केसों की कुल संख्या 57,598 है। जो लोग पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं उनकी संख्या 1,85,812 हो गई है। संक्रमित लोगों में से कुल 3691 लोगों की मौत हुई है
अमित मोहन प्रसाद ने बताया,''कल प्रदेश में 1,36,803 कोरोना टेस्ट किए गए जिनमें 90,262 एंटीजन के माध्यम से और बाकि के टेस्ट RT-PCR, TrueNat और CBNAAT के माध्यम से किए गए|अब प्रदेश में कुल टेस्टिंग की संख्या बढ़कर 60,50,450 हो गई है। कल प्रयोगशालाओं को 42892 सैंपल्स RT-PCR टेस्ट के लिए दिए गए थे |
यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया,वर्ष 2019 अगस्त के मुकाबले वर्ष 2020 अगस्त में रेवेन्यु कलेक्शन में 603 करोड़ से ज्यादा की वृद्धि हुई है यानि 6.7% की वृद्धि हुई है|GST और VAT में पिछले वर्ष के 5126 करोड़ की तुलना में इस साल अगस्त महीने में 5329 करोड़ रु. की धनराशि जमा हुई है|परिवहन सेक्टर में पिछले साल के 513 करोड़ के एवज में इस साल 431 करोड़ जमा हुए हैं। आबकारी में अगस्त 2020 में 9545.21 करोड़ की उपलब्धि हुई है जो 2019 अक्तूबर में 8942 करोड़ की उपलब्धि से 6.7% ज्यादा है|
मंत्री अनिल राजभर ने बताया,''पूरे यूपी में अभी 431 गांव बाढ़ प्रभावित हैं। पिछले 24 घंटों के भीतर 138 गांव कम हुए हैं। अभी 178 गांव जलमग्न हैं जिनमें पिछले 24 घंटों में 79 गांव की कमी आई है|प्रदेश में 384 आश्रय स्थल पूरे तरीके से काम कर रहे हैं। वर्तमान समय में अभी किसी भी आश्रय स्थल पर कोई भी रह नहीं रहा है जो स्पष्ट करता है कि कहीं भी ऐसी स्थिति नहीं है कि जनता को अपना घर और गांव छोड़ना पड़े|
अनिल राजभर ने बताया,''पिछले 24 घंटों में हमने तकरीबन 1566 खाद्यान्न किटों का वितरण किया है। जबसे बाढ़ आई है तबसे कुल 1,85,668 खाद्यान्न किटों का वितरण किया जा चुका है|पिछले 24 घंटों में हमने 7898 मीटर तिरपाल का वितरण किया है और जबसे बाढ़ आई है तबसे लेकर अब तक कुल 343219 मीटर तिरपाल का वितरण किया जा चुका है। आवश्यकता के हिसाब से अभी मात्र 175 नावों का संचालन हो रहा है। 784 बाढ़ चौकियां पूरी तरह सक्रिय हैं|