लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हाथरस गैंगरेप मामले में यूपी पुलिस ने गुरुवार को दावा किया कि फोरेंसिक रिपोर्ट से साबित हो गया है कि युवती के साथ रेप अथवा गैंगरेप नहीं हुआ था| यूपी पुलिस ने कहा,फोरेंसिक रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि सैंपल्स में किसी तरह के स्पर्म और शुक्राणु नहीं पाए गए|यूपी पुलिस के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार का दावा है कि हाथरस कांड पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई।
हाथरस गैंगरेप मामले पर यूपी ADG कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा,'स्थानीय पत्रकारों द्वारा पीड़िता का एक वीडियो आज सामने आया है जिसमें पीड़िता ने अपनी जीभ भी दिखाई है। जहां तक जीभ काटने और कटने की बात थी वो सरासर गलत थी|
ADG कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा,''दिल्ली में पीड़िता के किए गए पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण गले में चोट होने के कारण उसके दौरान हुआ ट्रॉमा है। फोरेंसिक रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि सैंपल्स में किसी तरह के स्पर्म और शुक्राणु नहीं पाए गए| कुछ लोगों ने जाति-आधारित तनाव को भड़काने के लिए मामले को घुमा दिया। ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी|
वहीँ,''हाथरस गैंगरेप मामले पर अलीगढ़ SP ने कहा,'' अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट में चोटों का जिक्र है, लेकिन उसमें जबरन सेक्सुअल इंटरकोर्स की पुष्टि नहीं हुई। अभी तक डॉक्टरों का कहना है कि वे रेप की पुष्टि नहीं कर रहें, वे इसके बारे में तभी राय दे पाएंगे जब उन्हें FSL रिपोर्ट मिलेगी|
मामला : हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 14 सितंबर को चार लोगों ने इस दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया| हैवानों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म ही नहीं किया, बल्कि उसकी गर्दन भी तोड़ दी और जीभ भी काट डाली थी| उसकी रीढ़ की हड्डी में भी जख्म थे, जिससे वह लकवा का शिकार हो गयी थी|
खबरों के मुताबिक,''14 सितंबर को गांव के ही चार युवकों ने युवती के साथ गैंगरेप किया था| युवती खेतों में नग्न अवस्था में मिली थी| उसके शरीर से खून बह रहा था|उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे और हड्डियां टूटी हुई थीं|उसकी जीभ भी काट दी गई थी|
परिवार वालों के मुताबिक 14 सितंबर को युवती अपनी मां के साथ चारा काटने गई थी|चारा काटने के दौरान वो अपनी मां से अलग हो गई| इसी बीच गांव के चार युवकों ने युवती को खेत में खींच लिया और उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया| आरोप है कि रेप के बाद चारों लड़कों ने पीट पीटकर लड़की की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी और जुबान काट दी थी|