मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का आरोप- योगी सरकार ने राजनीतिक द्वेष में आलोक प्रसाद एवं डाॅ0 अनूप पटेल को फर्जी मुकदमें में फंसाकर भेजा जेल

● योगी सरकार ने अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक तरीके से उ0प्र0 कांग्रेस अनु0जाति विभाग के चेयरमैन श्री आलोक प्रसाद एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डाॅ0 अनूप पटेल को जेल भेजने का काम किया- अजय कुमार लल्लू…

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का आरोप- योगी सरकार ने राजनीतिक द्वेष में आलोक प्रसाद एवं डाॅ0 अनूप पटेल को फर्जी मुकदमें में फंसाकर भेजा जेल
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का आरोप- योगी सरकार ने राजनीतिक द्वेष में आलोक प्रसाद एवं डाॅ0 अनूप पटेल को फर्जी मुकदमें में फंसाकर भेजा जेल | फ़ोटो: TVL News

● योगी सरकार ने अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक तरीके से उ0प्र0 कांग्रेस अनु0जाति विभाग के चेयरमैन श्री आलोक प्रसाद एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डाॅ0 अनूप पटेल को जेल भेजने का काम किया- अजय कुमार लल्लू

● गोरक्षनाथ पीठ की अवैध जमीनों को दलितों को दिलाने के लिए आन्दोलनरत थे आलोक प्रसाद, राजनैतिक द्वेष के चलते फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया- अजय कुमार लल्लू

● संविधान की मूल आत्मा को कुचलने का काम कर रही है योगी सरकार, दलित, पिछड़ों की हकमारी में लगी है पूरी सरकार - आर0के0 चौधरी

● दलित, पिछड़ों के उत्पीड़न के खिलाफ आगामी 04 दिसम्बर को राजधानी में होगी दलित महापंचायत - प्रदीप नरवाल






लखनऊ:  उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में बढ़ते दलित-पिछड़े उत्पीड़न पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए योगी सरकार पर राजनैतिक द्वेषवश में उ0प्र0 कांग्रेस अनु0जाति विभाग के चेयरमैन श्री आलोक प्रसाद एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डाॅ0 अनूप पटेल को फर्जी मुकदमें में फंसाकर जेल भेजने का आरोप लगाया है। उ0प्र0 कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग प्रदेश में बढ़ते दलित-पिछड़ों के उत्पीड़न, हत्याएं, बलात्कार, सामूहिक बलात्कार के खिलाफ 26 नवम्बर संविधान दिवस पर पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन का आयोजन करेगी, हस्ताक्षर अभियान चलायेगी और 04 दिसम्बर 2020 को राजधानी लखनऊ में विशाल दलित  महापंचायत का आयोजन कर योगी सरकार के दलित-पिछड़ा विरोधी कार्यों के खिलाफ आर-पार के संघर्ष का बिगुल फूंककर व्यापक आन्दोलन करेगी।





उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि अनु0जाति विभाग के चेयरमैन श्री आलोक प्रसाद और प्रवक्ता डाॅ0 अनूप पटेल की फर्जी मुकदमें में जेल में डालने की घटना बहुत ही गंभीर मामला है। योगी सरकार ने जिस तरीके से असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमें दर्ज कर जेल भेजने और उत्पीड़नात्मक कार्यवाही कर रही है। लगातार दलितों और पिछड़ों पर अन्याय, अत्याचार, शोषण और दमन करने पर उतारू है और उनके मौलिक अधिकारों की अनिवार्यता को खत्म करने पर अमादा है। आलोक प्रसाद जीवन और पारिवारिक पृष्ठिभूमि गौरवशाली रहा है। उनके पिता स्व0 सुखदेव प्रसाद उ0प्र0 सरकार के मंत्री, चार बार सांसद, केन्द्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, महाराष्ट्र के राज्यपाल और साथ ही साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अनु0जाति विभाग रहे हैं। 




आलोक प्रसाद महराजगंज जनपद के दो बार जिलाध्यक्ष रहे। योगी जी बतायें कि जिस केस में न वादी हो, न साक्ष्य हो तो आप किस आधार पर आलोक प्रसाद को जेल की सलाखों में बंद किये हैं। उ0प्र0 सरकार का अंग पुलिस, मुकदमा दर्ज करने वाली पुलिस, क्यों आलोक प्रसाद को उनके घर से गिरफ्तार किया गया जबकि जिसने आत्मदाह किया उसने कोई मुकदमा नहीं लिखाया। जिसने आत्मदाह किया उसका मजिस्ट्रेटी बयान क्यों लिया गया? सच्चाई तो यह है कि गोरक्षनाथ पीठ की महाराजगंज में स्थित सैंकड़ों बीघे अवैध जमीनों को समय-समय पर दलितों को दिलाने के लिए आलोक प्रसाद आन्दोलनरत थे जिसके कारण योगी जी ने राजनैतिक द्वेष के चलते फर्जी मुकदमा दर्ज करवाकर जेल भेज दिया। उन्होने कहा कि दलित, पिछड़ों के उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस वृहद आन्दोलन चलायेगी।





वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री श्री आर0के0 चैधरी ने कहा कि केन्द्र में मोदी और प्रदेश की योगी सरकार में दलित, पिछड़ों के उत्पीड़न की बाढ़ सी आ गई है। उ0प्र0 दलित उत्पीड़न, मारपीट, हिंसा, बलात्कार के मामले में अव्वल है। योगी सरकार के कार्यकाल में संविधान की मूल आत्मा को कुचला जा रहा है। दलितों को उनके मूल अधिकारों से वंचित कर उन्हें मिटाने पर तुली है। भाजपा दलितों, पिछड़ों के अधिकारों को छीनने में लगी है जो दलित पिछड़ों की आवाज को उठाते हैं उन पर फर्जी मुकदमें लगाकर जेल भेजने का काम कर ही है इसी के तहत फर्जी मुकदमें लगाकर श्री आलोक प्रसाद और डा0 अनूप पटेल को जेल भेजा गया है।




अ0भा0 कांग्रेस अनु0जाति विभाग के उ0प्र0 के प्रभारी श्री प्रदीप नरवाल ने कहा कि आगामी 26 नवम्बर को संविधान दिवस के दिन अनु0जाति विभाग के चेयरमैन श्री आलोक प्रसाद और प्रवक्ता डा0 अनूप पटेल की अलोकतांत्रिक एवं असंवैधानिक गिरफ्तारी के विरोध में एवं रिहाई की मांग को लेकर प्रदेश के प्रत्येक जिले में जिलाधिकारियांे को संविधान की प्रति और आलोक प्रसाद एवं डाॅ0 अनूप पटेल की एक फोटो भेंट की जायेगी। 




उन्होने कहा कि इसके साथ ही दलित पिछड़े वर्ग के लोगों से यह भी अपील करेंगे कि ऐसे कुचक्र करने वाले और साजिश करने वाली सरकार से सावधान रहें जो गरीबों, मजलूमों के साथ सेवाभाव रखने पर जबरन द्वेषवश गिरफ्तार कर जेल में डालने का काम कर रही है। यूपी में दलित बहन बेटियों पर अत्यधिक अत्याचार हुए। हाथरस, बुलन्दशहर, गोण्डा, आजमगढ़, लखीमपुर, गोरखपुर, शाहजहांपुर, बस्ती, मेरठ आदि कई जिलों में रेप और हत्या के मामले हुए। 




दलित प्रधान की हत्या की गई। मेरठ में दलित बेटी की शादी से पहले ही गोली मारकर हया कर दी गई। 30 नवम्बर को सोशल मीडिया के माध्यम से आलोक प्रसाद की रिहाई को लेकर जिले स्तर पर वीडियो संदेश प्रसारित किया जायेगा। उन्होने कहा कि आगामी 04 दिसम्बर को प्रदेश स्तरीय बड़ा आन्दोलन किया जायेगा जिसमें पूरी दलित कांग्रेस सड़कों पर उतरकर दलित पंचायत करेगी। इस मौके पर अनु0जाति विभाग के लखनऊ जिलाध्यक्ष श्री विषम सिंह भी मौजूद रहे।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।