मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अयोध्या एयरपोर्ट का नाम बदला गया, अब 'मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हवाई अड्डा' नाम से जाना जायेगा, योगी कैबिनेट ने लगाई मुहर

लखनऊ: अयोध्या एयरपोर्ट का नाम बदला गया| अयोध्या एयरपोर्ट अब मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हवाई अड्डा नाम से जाना जायेगा|योगी सरकार ने लिया फैसला|उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने अयोध्या हवाई अड्डे का नाम बदलक…

अयोध्या एयरपोर्ट का नाम बदला गया, अब 'मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हवाई अड्डा' नाम से जाना जायेगा, योगी कैबिनेट ने लगाई मुहर
अयोध्या एयरपोर्ट का नाम बदला गया, अब 'मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हवाई अड्डा' नाम से जाना जायेगा, योगी कैबिनेट ने लगाई मुहर | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: अयोध्या एयरपोर्ट का नाम बदला गया| अयोध्या एयरपोर्ट अब मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हवाई अड्डा नाम से जाना जायेगा|

योगी सरकार ने लिया फैसला|उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने अयोध्या हवाई अड्डे का नाम बदलकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम हवाई अड्डा, अयोध्या रखने का प्रस्ताव आज यानी मंगलवार को पास कर दिया है|




योगी कैबिनेट ने मंगलवार को अयोध्या एयरपोर्ट का नामकरण करने और उसे अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिलाने के लिए नागर विमानन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने की मंजूरी दे दी।


प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 6 नवंबर 2018 को अयोध्या में हवाई अड्डा बनाने की घोषणा की थी। इस हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। वहां पहले चरण में ए-321 और द्वितीय चरण में बी-777 जैसे विमानों के संचालन के लिए हवाई पट्टी का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण 600 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।



मुख्यमंत्री की फ्लीट में शामिल होंगी 13 नई गाडियां: मुख्यमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर उनकी फ्लीट में शामिल पुराने वाहनों के स्थान पर आठ नई स्कार्पियो और 5 आयशर वाहन शामिल किए जाएंगे। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस वाहनों को खरीदने में 2 करोड़ 36 लाख 69 हजार रुपये खर्च होंगे।


8 स्कार्पियो 15.40 लाख रुपये और 4 आयशर वाहन 23.63 लाख रुपये की दर से खरीदे जाएंगे। जबकि अन्य एक आयशर वाहन की कीमत 18.97 लाख रुपये होगी।



राजभवन में खटारा हो चुकी अंबेसडर कार की जगह अब ऑडी प्रीमियम लेगी। अंबेसडर कार मार्च 2010 में 4.80 लाख रुपये में खरीदी गई थी। यह गाड़ी लगभग डेढ़ लाख किमी चल चुकी है और सात साल में इसकी मरम्मत में 5.33 लाख रुपये खर्च हुआ।अब इस गाड़ी को कंडम घोषित कर 48 हजार रुपये में नीलाम कर दिया गया। इसकी जगह पर 45 लाख रुपये की नई ऑडी प्रीमियम कार खरीदी जाएगी। कैबिनेट ने इसके प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।