मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी में अपराधी बेलगाम परन्तु CM बंगाल में कानून-व्यवस्था सुधारने में व्यस्त: अखिलेश ने बोला योगी सरकार पर हमला

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश और इसकी राजधानी लखनऊ में अपराधी बेलगाम हैं परन्तु अपने मुख्यमंत्री जी इधर से बेखबर पश्चिम बंगाल…

यूपी में अपराधी बेलगाम परन्तु CM बंगाल में कानून-व्यवस्था सुधारने में व्यस्त: अखिलेश ने बोला योगी सरकार पर हमला
यूपी में अपराधी बेलगाम परन्तु CM बंगाल में कानून-व्यवस्था सुधारने में व्यस्त: अखिलेश ने बोला योगी सरकार पर हमला | फ़ोटो: TVL News

लखनऊसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश और इसकी राजधानी लखनऊ में अपराधी बेलगाम हैं परन्तु अपने मुख्यमंत्री जी इधर से बेखबर पश्चिम बंगाल और असम में कानून व्यवस्था सुधारने में व्यस्त हैं। भाजपा का यही तरीका है कि वह जनता के बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए जादुई जुमले उछालने लगती है। झूठे आंकड़ों से जनता को भ्रमित करने की चाहे जितने तिकड़में सत्तारूढ़ दल करे, उसमें अब वह सफल होने वाली नहीं है। सभी को भाजपा के दावों में छुपे सच का पता चल गया है और वह झूठों को सन् 2022 के चुनावों में सही सबक देगी।



अखिलेश यादव ने कहा है कि,''महिलाओं एवं बच्चियों के साथ अपराध में राजधानी लखनऊ अव्वल नम्बर पर आ गया है। नेशनल क्राइम ब्यूरों 2019 रिकार्ड के अनुसार 3390 मामले दर्ज हुए। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब लूट, अपहरण, हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं न होती हों। पुलिस की छाया में डकैतियां पड़ जाती है। गम्भीर घटनाओं तक की विवेचना में लापरवाही बरते जाने पर न्यायालयों ने कई बार अपनी सख्त टिप्पणियां की हैं और सरकार को भी फटकार लगाई है।



उन्होंने कहा,''जहां तक महिलाओं और बच्चियों से सम्बन्धित अपराधों का सवाल है ???नका ग्राफ भाजपा राज में लगातार ऊंचाई की तरफ बढ़ता जा रहा है। गजरौला में किशोरी से, आगरा में छात्रा से दुष्कर्म की घटनाएं हुई तो झांसी में छेड़खानी से परेशान युवती ने फांसी लगा ली। सुल्तानपुर में बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर मां से 8 लाख की लूट की गई। कन्नौज में महिला से और हरदोई में किशोरी से दुष्कर्म हुआ।



अखिलेश यादव ने कहा है कि,''गोरखपुर में मां को खेत में धक्का देकर बेटी को उठा ले गए बदमाश। इटावा में 4 वर्षीय और आगरा में 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म। लखनऊ में घर में घुसकर महिला को गोली मारी गई। महिला अपराधों को रोकने के लिए खोखले दावे करने वाली भाजपा सरकार और उसके मुख्यमंत्री पूरी तरह नाकाम हो चुके हैं।



कमिश्नर प्रणाली लागू कर कानून व्यवस्था दुरूस्त करने का दावा भाजपा सरकार का हास्यास्पद है। मुख्यमंत्री आवास के करीब डीजीपी आवास के सामने बेखौफ सत्ता संरक्षित अपराधी असलहे लहराकर दहशत फैला रहे है। विज्ञापनों, भाषणों से लॉ एण्ड आर्डर में सुधार वैसे ही होगा जैसे ताली और थाली बजाकर कोविड-19 की महामारी से निबटा गया था।



 उन्होंने कहा,''भाजपा राज में खुद पुलिस पर अपराधी बेखौफ हमलावर हो रहे है। पुलिस का मनोबल गिरा हुआ है। अपराधी सत्ता संरक्षित होने से निडर है कि उन पर हाथ डालने वाला पुलिस कर्मी ही निलम्बित होगा। इसलिए असल अपराधी को पकड़ने के बजाय आला अफसर फर्जी एनकाउण्टरों से वाहवाही ले रहे हैं या हिरासत में मौतों को अंजाम दे रहे हैं। पीडि़तों के साथ थानों में दुर्व्यवहार होता रहता हैं। पीडि़त महिलाओं को और ज्यादा प्रताडि़त किया जाता है।



अखिलेश यादव ने कहा है कि,''समाजवादी सरकार ने अपराधों पर नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 जैसी शानदार सेवा की शुरूआत की थी। उसमें पीडि़त को थाना-कोतवाली तक जाने से मुक्ति दी गई थी और घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने और गश्त करने के लिए पुलिस बल को नई गाडि़यां भी दी गई थी। महिला अपराधों पर रोकथाम के लिए 1090 सेवा थी। भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही इन सेवाओं को तहस नहस कर दिया है। जनता के साथ छल करने वालों को 2022 में जनता ही बाहर का रास्ता दिखाएगी। 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।