मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

महाराष्ट्र: हेमंत नागराले ने मुंबई पुलिस के कमिश्नर का पदभार संभाला, बोले- हम कानून के अनुसार काम करेंगे

मुंबई: हेमंत नागराले ने मुंबई पुलिस के कमिश्नर का पदभार संभाला| मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का तबादला कर दिया गया है। परमबीर सिंह के तबादले के बाद महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्र…

महाराष्ट्र: हेमंत नागराले ने मुंबई पुलिस के कमिश्नर का पदभार संभाला, बोले- हम कानून के अनुसार काम करेंगे
महाराष्ट्र: हेमंत नागराले ने मुंबई पुलिस के कमिश्नर का पदभार संभाला, बोले- हम कानून के अनुसार काम करेंगे | फ़ोटो: TVL News

मुंबई:  हेमंत नागराले ने मुंबई पुलिस के कमिश्नर का पदभार संभाला| मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का तबादला कर दिया गया है। परमबीर सिंह के तबादले के बाद महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हेमंत नगराले ने मुंबई पुलिस के कमिश्नर का पदभार संभाला| 




हेमंत नगराले ने कहा,''वर्तमान में, मुंबई पुलिस कुछ बुरी घटनाओं के कारण अशांति के दौर से गुजर रही है। मैं चल रही जांच पर टिप्पणी नहीं करूंगा। हम मुंबई पुलिस के Glory and Pride को फिर से हासिल करेंगे| नगराले ने कहा,''हम कानून के अनुसार काम करेंगे और मैं सभी अधिकारियों को निर्देश दूंगा कि वे कानून द्वारा अपने कर्तव्यों का पालन करें|



मुंबई पुलिस नाजुक दौर से गुजर रही है। कुछ ऐसे मामले हुए हैं जिससे मुंबई पुलिस की विश्वसनियता पर प्रश्न चिन्ह लगे हैं। मुझे विश्वास है कि हम अच्छा काम करके लोगों के बीच में मुंबई पुलिस का नाम कर सकेंगे:हेमंत नगराले, मुंबई पुलिस कमिश्नर



 58 वर्षीय हेमंत नागराले 1987 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वह अभी तक महानिदेशक (तकनीकी और कानूनी) के रूप में सेवा दे रहे थे।उल्लेखनीय है कि इससे पहले हेमंत नागराले मई 2016 से जुलाई 2018 तक नवी मुंबई पुलिस कमिश्नर के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। वह मुंबई पुलिस बल में संयुक्त पुलिस कमिश्नर (प्रशासन)  के रूप में काम कर चुके हैं। नागराले ने डीजी कार्यालय में विशेष महानिरीक्षक (एडमिन) की जिम्मेदारी भी निभाई है। वह महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) में विशेष महानिरीक्षक रह चुके हैं।




प्रदेश के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट किया, ''सरकार का बड़ा फैसला....श्री हेमंत नागराले मुंबई पुलिस के नए आयुक्त होंगे| रजनीश सेठ को महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है'' ''संजय पांडे को महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम की जिम्मेदारी दी गई है| परमबीर सिंह को होमगार्ड विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।