अखिलेश ने ममता पर हुए हमले की जांच करने की मांग की, बोले- भाजपा कितनी भी साजिश कर ले लेकिन ....
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व CM अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी पर हुए हमले की जांच करने की मांग की| ममता बनर्जी पर कथित तौर पर हुए हमले पर उत्तर प्रदेश के पूर्व CM अखिलेश यादव ने कहा कि,''…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
अखिलेश ने ममता पर हुए हमले की जांच करने की मांग की, बोले- भाजपा कितनी भी साजिश कर ले लेकिन .... | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व CM अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी पर हुए हमले की जांच करने की मांग की| ममता बनर्जी पर कथित तौर पर हुए हमले पर उत्तर प्रदेश के पूर्व CM अखिलेश यादव ने कहा कि,''मुझे उम्मीद है कि बंगाल की जनता एक बार फिर ममता बनर्जी को चुनकर भेजेंगी। भाजपा कितनी भी साजिश कर ले लेकिन बंगाल की जनता जानती है कि देश की सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री अगर कोई है तो वह ममता बनर्जी हैं। ममता बनर्जी पर हुए हमले की जांच होनी चाहिए|
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि,'ममता बनर्जी कार का दरवाजा बंद कर रही थी और पैर में चोट लग गई। आसपास मौजूद लोग बता रहे हैं कि ममता बनर्जी गाड़ी में बैठ रही थी और दरवाजा पोल से टकराया और उसमें झटका लग गया। चुनाव हारने की स्थिति आ गई है तो नए-नए बहाने ढूंढ रहे हैं|
भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि,'''ममता बनर्जी लोगों की संवेदनाएँ समेटने के लिए नौटंकी कर रही हैं। काफी चीजें सामने आ गई हैं कि वह कोई हमला नहीं था एक दुर्घटना थी|इससे पहले,' कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि,''चुनाव आयोग को उम्मीदवार के पीछे चल रहे वीडियो में जो आया है उसे सार्वजनिक करना चाहिए। आश्चर्य है कि ममता बनर्जी के साथ इतनी पुलिस चलती है और 4 लोग घटना करके चले गए। यह बहुत दुख की बात है। मैं उनकी लंबी आयु और जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 11 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।