मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अयोध्या: पान मसाला व्यापारी के बेटे का अपहरण कर हत्या करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पान मसाला व्यापारी करूणानिधान चौरसिया के बेटे शुभम चौरसिया का अपहरण कर हत्या करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है| अयोध्या सिटी SP ने बताया,'' 8 मार्च…

अयोध्या: पान मसाला व्यापारी के बेटे का अपहरण कर हत्या करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
अयोध्या: पान मसाला व्यापारी के बेटे का अपहरण कर हत्या करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पान मसाला व्यापारी करूणानिधान चौरसिया के बेटे शुभम चौरसिया का अपहरण कर हत्या करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है| अयोध्या सिटी SP ने बताया,'' 8 मार्च को एक दुकान के मालिक जिनकी उम्र 25 साल थी, सामान खरीदने के लिए शहर गए हुए थे। जब वापस नहीं आए तो परिवार वालों ने FIR दर्ज़ कराई। 10 मार्च को इनका शव बरामद हुआ। जांच की गई और मामले में 6 अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया|




अयोध्या पुलिस ने बताया,''8 मार्च को वादी मुकदमा करूणानिधान चौरसिया पुत्र स्व0 अर्जुन प्रसाद (निवासी रामबाग हाता, नयाघाट उर्दू बाजार थाना कोतवाली अयोध्या)  द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी गयी कि उनका पुत्र शुभम चौरसिया (उम्र 25 वर्ष) जो अपने दुकान से सामान खरीदने चौक गया था, वापस नहीं आया इस सूचना पर थाना स्थानीय पर दिनांक 08.03.2021 को मु0अ0सं0 120/21 धारा 364 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत होकर विवेचना प्रारम्भ की गयी। 




अयोध्या पुलिस ने बताया, घटना की अनावरण हेतु थाना स्थानीय की पुलिस व सर्विलांस की टीम गठित की गयी । दिनांक 10.03.2021 को उक्त गुमशुदा का शव थाना महराजगंज क्षेत्र में स्थित ऐमी घाट के पास बरामद हुआ, जिसकी अग्रिम कार्यवाही करते हुए आज सर्विलांस व मुखबिर की मदद से उक्त घटना में शामिल, 6 अभियुक्तगण 1. सुशांत पाण्डेय 2.मोहित दूबे 3.राहुल दूबे 4,रितिक गौरव 5.सुनील यादव उर्फ पेन्टर 6.सत्येन्द्र उर्फ गुड्डू दूबे को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त की गई कार स्विफ्ट डिजायर कार न0 UP 32 KT 3128 व मोटरसाइकिल टीवीएस स्पोर्ट नं0 UP 42 BB 1363 को बरामद की गयी।




पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि अभियुक्त सुशांत पाण्डेय मृतक सुभम चौरसिया का गहरा दोस्त है। मृतक सुभम चौरसिया की सुशांत पाण्डेय की पत्नी से बातचीत व सुभम के द्वारा उसकी (सुशांत पाण्डेय) पत्नी को आर्थिक सहायता देने के कारण अन्तरूनी रंजिश रखने लगा था तथा मृतक सुभम चौरसिया को रास्ते से हटाने की साजिश कर दिया। उसी साजिश के तहत सुशांत पाण्डेय ने अपने ननिहाल ग्राम ऐमी आलापुर के दोस्तों के साथ योजना बनाकर सम्मिलित एकराय होकर इस घटना को अंजाम दिया। अभियुक्तगण द्वारा पूर्व से ही शुभम चौसरिया की हत्या की योजना बनाई गयी थी, जिसके लिए सुशांत पाण्डेय ने एक मोबाइल नम्बर को प्रतीक गुप्ता बनकर कई दिनों से मृतक को फोन करता था, ताकि वह अकेले उसके बुलाने के स्थान पर आ जाये तथा घटना को अंजाम दे सके। 




इसी क्रम में सुशांत पाण्डेय व उनके मित्र द्वारा 8 मार्च को 03.00 बजे के आस-पास मृतक शुभम चौसरिया को देवकाली के पास बुलाया गया तथा वहाँ तुरन्त मृतक शुभम चौरसिया को उक्त स्विफ्ट डिजायर कार में बैठाकर तुरन्त दोनों हाथ व मुंह पर टेप लगाकर गला दबाकर हत्या कर दी गयी तथा मृतक शुभम चौरसिया के शव को ऐमी घाट स्थित कब्रिस्तान में ले जाकर पूर्व से ही अभियुक्तगण द्वारा खोदे गये गड्ढे में छिपा दिया गया था। घटना को अंजाम देने के बाद सुशांत पाण्डेय व मोहित दूबे मृतक शुभम चौरसिया के परिवारजनों के साथ शुभम चौरसिया को ढूंढने का नाटक कर रहे थे। 




पुलिस ने बताया,,''मामले में अपहरणकरने व हत्या कर शव को छिपाने व एक पूर्वयोजना के तहत एक राय होकर घटना कारित करने के सम्बन्ध में उक्त पंजीकृत अभियोग में धारा 302/201/120बी/34 भा0द0वि0 की बढ़ोत्तरी की गयी। घटना में प्रयुक्त कार अभियुक्त मोहित दूबे के पिता के नाम से व प्रयुक्त मोटरसाइकिल अभियुक्त सुनील यादव उर्फ पेन्टर के नाम से है। इस प्रकार एक अज्ञात घटना का अनावरण कोतवाली अयोध्या की पुलिस टीम व सर्विलांस टीम के सम्मिलित प्रयास से किया गया। जिससे पुलिस के कार्यवाही के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।