मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

अखिलेश यादव ने BJP सरकार से युवाओं एवं छात्रों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए ‘यूथचार्टर‘ जारी करने की मांग, कहा-भाजपाई मुंह छुपाए बैठे..

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला | उन्होंने कहा,''प्रदेश की जनता में भाजपा सरकार की नीति-रीति के खिलाफ जनाक्रोश चरम पर ह…

अखिलेश यादव ने BJP सरकार से युवाओं एवं छात्रों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए ‘यूथचार्टर‘ जारी करने की मांग, कहा-भाजपाई मुंह छुपाए बैठे..
अखिलेश यादव ने BJP सरकार से युवाओं एवं छात्रों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए ‘यूथचार्टर‘ जारी करने की मांग, कहा-भाजपाई मुंह छुपाए बैठे.. | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला | उन्होंने कहा,''प्रदेश की जनता में भाजपा सरकार की नीति-रीति के खिलाफ जनाक्रोश चरम पर है। वादा खिलाफी का दंश झेल रहे किसानों के लिए भाजपा का जंगलराज काल बन गया है। युवाओं ने युवा व छात्र विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ जगह-जगह संघर्ष छेड़ दिया है। प्रदेश में एक ओर कोरोना संकट बढ़ता ही जा रहा है दूसरी तरफ प्रशासनतंत्र दिन पर दिन बिगड़ती आर्थिक व सामाजिक स्थितियों के प्रति उदासीन है। जनता को उसके भाग्य पर छोड़कर मुख्यमंत्री जी जहां-तहां व्यस्त हो जाते हैं। उनसे यह प्रदेश सम्हलने वाला नहीं है।




अखिलेश यादव ने कहा कि,' ''चाहे कोरोना काल हो या सामान्य भाजपा सरकार की खुशहाली विनाशक नीतियों के चलते श्रमिक, किसान लगातार अपनी जानें गंवा रहे हैं। नोएडा में 5 महीने में (अप्रैल से अगस्त 2020 तक) 145 आत्महत्याएं दर्ज हुईं। 01 सितम्बर 2020 से अभी तक आर्थिक तंगी और बेकारी से परेशान 4 लोगों ने फांसी लगाकर जान दी।




समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि,अभी सीतापुर में महोली क्षेत्र के भूड़ाहूसा गांव निवासी किसान रामचन्द्र वर्मा की गला रेतकर हत्या कर दी गईं। अमेठी के गौरीगंज थानान्तर्गत उत्तरगांव के मजरे बस्तीदेई में किसान को जिंदा जला दिया गया। उसका अधजला शव बरामद हुआ। कानपुर देहात के खपरेमऊ गांव में किसान पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। हत्या, लूट अपहरण और छेड़छाड़ की घटनाएं तो रोज की बात हो गई है। इन पर कोई लगाम नहीं लगी है।



अखिलेश यादव ने कहा कि,' ''भाजपा सरकार की किसानों के प्रति निष्ठुरता का पता इसी से लगता है कि खुद रामनगरी अयोध्या में पुण्यकार्य के लिए किसानों की भूमि का अधिग्रहण तो कर लिया गया किन्तु उनहें उचित मुआवजा नहीं दिया गया। इस अधिग्रहीत जमीन के लिए किसानों में आम सहमति बनाकर उन्हें सर्किल रेट बढ़ाकर 6 गुना मुआवजा सरकार को देना चाहिए। आंदोलनरत किसानों का नेतृत्व पूर्व मंत्री एवं अयोध्या से विधायक रहे श्री पाण्डेय कर रहे है।




 उन्होंने कहा कि,''युवाओं में भाजपा सरकार के प्रति गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। भाजपाई इस गुस्से के तूफान से बचने के लिए मुंह छुपाए बैठे हैं। तमाम विरोध के बावजूद कोरोना संकटकाल में परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। रोजगार के नाम पर उनको भटकाया जा रहा है। ऑनलाइन पढ़ाई का मजाक बनाया जा रहा है। गरीब छात्रों के पास बस वही लैपटाप हैं जो समाजवादी सरकार ने बांटे थे। भाजपा ने भी लैपटाप देने का वायदा किया था लेकिन वायदा खिलाफी भाजपा का स्थायी चरित्र है।




अखिलेश यादव ने कहा कि,' ''समाजवादी पार्टी की मांग है कि भाजपा सरकार युवाओं एवं छात्रों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए ‘यूथचार्टर‘ जारी करे। एक बात बहुत साफ है कि नौजवानों और किसानों ने ही हमेशा आगे बढ़कर व्यवस्था और सत्ता में परिवर्तन किया है। जब यूथ काफिला बढ़ता है तो तमाम विरोधी ताकतें इनके रास्ते से भाग खड़ी हो जाती है। भाजपा सरकार के खिलाफ बढ़ता जनरोष अब नए बदलाव की दिशा तय करेगा।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।