मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रत्याशियों के आवेदन की तिथि 15 फरवरी तक के लिए बढ़ाई

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रत्याशियों के आवेदन की तिथि 15 फरवरी 2021 तक के लिए बढ़ा दी है।स्मरणीय है, समाजवादी पार्टी…

समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रत्याशियों के आवेदन की तिथि 15 फरवरी तक के लिए बढ़ाई
समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रत्याशियों के आवेदन की तिथि 15 फरवरी तक के लिए बढ़ाई | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रत्याशियों के आवेदन की तिथि 15 फरवरी 2021 तक के लिए बढ़ा दी है।



स्मरणीय है, समाजवादी पार्टी 26 जनवरी 2021 तक विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रत्याशियों के आवेदन करने की तिथि निर्धारित की थी। अब प्रत्याशी 15 फरवरी 2021 तक आवेदन कर सकेंगे।




वही सुनील चंद्रा स्वामी के साथ आज महामण्डलेश्वर हिमांगी सखी गुरू मां किन्नर अखाड़ा एवं पशुपति अखाड़ा नेपाल, स्वामी निर्विकल्पना नंदजी, अध्यात्म विज्ञानशाला, ओंकारेश्वर मध्य प्रदेश, स्वामी अखण्डा नंदजी झुंझनू, राजस्थान, स्वामी चंद्र देवजी महाराज, मुम्बई, महेन्द्र बाबू राम कथावाचक सूरत, गुजरात स्वामी अजय योगीजी, इंद्रप्रस्थ पीठाधीश्वर दिल्ली ने आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से मुलाकात की और उन्हें वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बहुमत से जीत तथा मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया।




 शांति स्थापना मिशन कानपुर के जीतेन्द्र भाईजी तथा अपर्णा जैन ने भी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का अभिनंदन किया।  संत-महात्माओं का कहना था कि मानव सेवा भी धर्म है। सेवा ही धर्म है। समाजवादी पार्टी सत्य के रास्ते पर है और मानव-मानव के बीच फर्क नहीं करती है। भाजपा काम नहीं सिर्फ बातें करना जानती है। विकास में उसकी रूचि नहीं। भाजपा ही समस्याओं की जड़ है।




संतो का कहना था कि अखिलेश जी बेदाग हैं। अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में उन्होंने सभी साधु संतो का सम्मान किया था। श्री अखिलेश यादव जनहित का कोई भी काम नहीं रोकते हैं। हमेशा सद्भाव के मार्ग पर चलें और विकास के बारे में उनकी सोच सकारात्मक है। संत परिवार ने अखिलेश जी की विजय कामना के साथ भरोसा दिलाया कि वे सब उनके साथ है।



अखिलेश यादव ने कहा कि मानव जीवन संस्कारी होना चाहिए। भाजपा बदले की भावना से काम करती है। उत्तर प्रदेश प्रेम की भूमि है। यहां नफरत की कोई जगह नहीं है। यह भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण तथा महात्मा बुद्ध की धरती है। इसकी पवित्रता को नष्ट नहीं किया जाना चाहिए। अखिलेश यादव का इस अवसर पर श्रीराम दरबार, पगड़ी, मुकुट, शाल भेंट कर सम्मान किया गया।      





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।