लखनऊ: ‘अमर जवान ज्योति’ की स्मृति में आज ‘26 जनवरी’ शाम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'स्मृति दीप' जलाया| अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, ‘अमर जवान ज्योति’… फिर जलेगी ~ अमर रहेगी!
समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान ‘अमर जवान ज्योति’ की स्मृति में प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल और पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने जलाया स्मृति दीप।
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘अमर जवान ज्योति’ को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की लौ में विलीन किए जाने का विरोध करते हुए लोगों का आह्वान किया था कि वे आगामी 26 जनवरी को उस ज्योति की याद में अपने-अपने स्तर पर एक लौ जलाएं।
आज दोपर को भी अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर कहा था ‘अमर जवान ज्योति’ की स्मृति में आज ‘26 जनवरी’ को हम सब अपने-अपने स्तर पर एक ज्योति जलाएं और मिलकर एक देश की एक आवाज़ उठाएं… ‘आज 26 जनवरी को संकल्प उठाएंगे ~ अमर जवान ज्योति फिर से जलाएंगे!’ ‘अमर जवान ज्योति’ का अपमान करनेवालों को देश कभी माफ़ नहीं करेगा। जय हिंद!
इससे पहले ‘26 जनवरी को भी अखिलेश ने कहा था, ‘‘अमर जवान ज्योति’ की स्मृति में इस बार 26 जनवरी को हम सब अपने-अपने स्तर पर एक ज्योति जलाएं और मिलकर एक देश की एक आवाज़ उठाएं… ‘26 जनवरी को संकल्प उठाएंगे ~ अमर जवान ज्योति फिर से जलाएंगे!’ ..’उन्होंने BJP का नाम लिए बगैर कहा था, ‘जिनका नाम देश के इतिहास में नहीं होता, वही इतिहास बदलना चाहते हैं। जय हिंद!
गौरतलब है कि युद्ध के मैदान में पाकिस्तान पर भारत की विजय के बाद इस जंग में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की याद में वर्ष 1971 में अमर जवान ज्योति जलाई गई थी और इसे एक स्मारक के तौर पर तैयार किया गया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 26 जनवरी 1972 को इसका उद्घाटन किया था। पिछले शुक्रवार (21 जनवरी को) को अमर जवान ज्योति को उससे 400 मीटर की दूरी पर स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की ज्योति में विलीन कर दिया गया था।