लखनऊ:रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी को टिकट दिए जाने को लेकर उठ रहे सवालों पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सफाई दी है। जेल से चुनाव लड़ रहे समाजवादी पार्टी सांसद आजम खान और MLA नाहिद हसन को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है| महराजी प्रजापति को अमेठी से टिकट देने पर अखिलेश ने कहा, 'रेप केस में गायत्री प्रजापति दोषी हैं। उनके खिलाफ केस हैं। उनकी पत्नी के खिलाफ एक भी केस नहीं है|
सपा अध्यक्ष ने जेल से चुनाव लड़ रहे आजम खान और नाहिद हसन का भी यह कहकर बचाव किया है कि उनके नेताओं के खिलाफ भाजपा शासन के दौरान झूठे केस दर्ज किए गए थे।
उत्तर प्रदेश चुनाव में सपा उम्मीदवारों पर अखिलेश यादव ने कहा,''गायत्री प्रजापति की पत्नी के खिलाफ कोई केस नहीं, पति के खिलाफ हैं केस| आजम खान के खिलाफ ज्यादातर मामले भाजपा शासन में दर्ज किए गए थे। जहां तक नाहिद हसन की बात है तो बीजेपी ने उनके खिलाफ सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए हैं|
दरअसल, सपा ने अमेठी सीट से मुलायम के करीबी रहे और सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति की पत्नी महराजी को टिकट दिया है। वह रेप केस में उमकैद की सजा काट रहे हैं। वहीं, आजम खां भी जेल में बंद हैं। नाहिद हसन को भी हाल ही में गैंगस्टर मामले में पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-sp-announces-names-of-39-candidates
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में गायत्री प्रजापति समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे थे। उन्होंने कड़ी टक्कर दी थी। भाजपा की गरिमा सिंह को इस चुनाव में 64,226 वोट मिले थे। वहीं, गायत्री प्रसाद प्रजापति 59,161 हजार वोट पाने में सफल हुए थे। बसपा के राम जी ने 30,175 और कांग्रेस की अमिता सिंह ने 20,291 वोट हासिल किया था। इस बार भी विधानसभा सीट पर चतुष्कोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है। लेकिन, गायत्री प्रजापति की पत्नी को टिकट देकर सपा ने बड़ा दांव खेल दिया है।
https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-ajay-kumar-lallu-slams-rpn-singh
सपा के 159 में से 70 प्रत्याशियों पर क्रिमिकल केस, भाजपा के 193 प्रत्याशियों में से 78 पर क्रिमिनल केस
उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में पार्टियों की तरफ से घोषित प्रत्याशियों की आपराधिक कुंडली सामने आने लगी है। पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों का आपराधिक रिकॉर्ड वेबसाइट और ट्विटर पर पोस्ट किए हैं। सपा के 159 में से 70 प्रत्याशी आपराधिक बैकग्राउंड वाले हैं। हालांकि, इस मामले में भाजपा भी पीछे नहीं है। भाजपा के 193 प्रत्याशियों में से 78 ऐसे हैं, जिन पर क्रिमिनल केस हैं।