मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

अपराध 'युक??त' उत्तर प्रदेश: हालिया आपराधिक घटनाओं को लेकर योगी सरकार पर बरसे अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में दलित वंचित वर्ग की बहन बेटियों पर और गरीब पर पुलिस अत्याचार थम नहीं रहा है। भाजपा सरकार में महिलाओं और बेटियों के साथ…

अपराध 'युक??त' उत्तर प्रदेश: हालिया आपराधिक घटनाओं को लेकर योगी सरकार पर बरसे अखिलेश
अपराध 'युक??त' उत्तर प्रदेश: हालिया आपराधिक घटनाओं को लेकर योगी सरकार पर बरसे अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में दलित वंचित वर्ग की बहन बेटियों पर और गरीब पर पुलिस अत्याचार थम नहीं रहा है। भाजपा सरकार में महिलाओं और बेटियों के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। पुलिस निर्दोषों को झूठे मामलों में फंसाकर पीट-पीटकर हत्या कर रही है जबकि आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले बेखौफ हैं।



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश की पुलिस भ्रष्ट और संवेदनहीन हो गई है। निघासन पुलिस थाना क्षेत्र में दो दलित बहनों की हत्या और उसके बाद पुलिस पर पिता का ये आरोप बेहद गंभीर है कि बिना पंचनामा और सहमति के उनका पोस्टमार्टम किया गया। लखीमपुर में किसानों के बाद दलितों की हत्या ‘हाथरस की बेटी‘ हत्याकांड की जघन्य पुनरावृत्ति है।



अलीगढ़ में अनुसूचित जाति की बच्ची से दुष्कर्म अत्यन्त विचलित करने वाली घटना है, भाजपा सरकार में एक और हिरासत में मौत हुई। गोंडा के नवाबगंज थाने पुलिस ने देवनारायण यादव नाम के युवक की हिरासत के दौरान पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आखिर और कितने निर्दोषों की इस तरह हत्या करेंगी भाजपा सरकार की पुलिस।



अखिलेश यादव ने कहा कि,''भाजपा राज में जातीय उत्पीड़न से पलायन को दलित परिवार मजबूर हो रहा है। अलीगढ़ में दलित परिवारों की बेटियां विशेष समुदाय के लोगो द्वारा छेड़खानी से तंग आकर कर रही पलायन। सच यही है कि भाजपा सरकार में निर्दोषो की जिंदगी पूरी तरह असुरक्षित है और अपराधी तत्व बेखौफ हैं। जनता इन हालात से त्रस्त है। भाजपा का यह दावा नितांत खोखला है कि उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त हो गया है जब कि सच्चाई ठीक इसके विपरीत है। वास्तविकता यह है कि भाजपा राज में उत्तर प्रदेश में अराजकता का बोलबाला है।



यह भी पढ़ेंगोंडा में पुलिस कस्टडी में संविदा इलेक्ट्रीशियन की मौत के बाद बवाल;  प्रभारी निरीक्षक व एसओजी प्रभारी सस्पेंड 



यह भी पढ़ें: Lakhimpur Kheri Rape-Murder: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार, हत्या की पुष्टि; मां बोलीं- मेरी अनुमति के बिना पोस्टमार्टम किया गया 



लखीमपुर खीरी में पेड़ से लटके मिले 2 नाबालिग बहनों के शव, रेप के बाद हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप 




यह भी पढ़ें: गोंडा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, पुलिस पर हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।