मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

भाजपा और बसपा पर अखिलेश यादव ने बोला हमला, , बोले-जनता के सामने दोनों दलों का सच उजागर...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बहुजन समाज पार्टी पर हमला बोला और कहा कि हम जनता के सामने भाजपा तथा बसपा का सच उजागर करने में सफल रहे…

भाजपा और बसपा पर अखिलेश यादव ने बोला हमला, , बोले-जनता के सामने दोनों दलों का सच उजागर...
भाजपा और बसपा पर अखिलेश यादव ने बोला हमला, , बोले-जनता के सामने दोनों दलों का सच उजागर... | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बहुजन समाज पार्टी पर हमला बोला और कहा कि हम जनता के सामने भाजपा तथा बसपा का सच उजागर करने में सफल रहे हैं।




मायावती पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, कुछ लोग बीजेपी के साथ मिल गए हैं| पर्दाफाश के लिए निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन किया था...बीजेपी कुछ भी गठबंधन कर सकती|



हमने जनता के सामने सच ला दिया है कि बसपा, भाजपा की बी टीम है| उनका पर्दाफाश करने के लिए समर्थन किया था| निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश बजाज को समर्थन किया ताकि वोट पड़ सके| जिससे पता चल सके कि BSP-BJP मिली हुई हैं|




अखिलेश यादव शनिवार को आचार्य नरेंद्र देव की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्घांजलि देने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि आचार्य नरेन्द्र देव जी, सरदार बल्लभ भाई पटेल जी और महर्षि बाल्मीकि जी हमारे लिए प्रातःस्मरणीय है। आचार्य जी ने समाजवादी आंदोलन को नई दिशा, नया चिंतन दिया। वे उच्चकोटि के विद्धान, विचारक, शिक्षाविद, स्वतंत्रता सेनानी और बौद्धधर्म के महान व्याख्याता थे। उन्हें अजातशत्रु कहा जाता है।



यादव ने कहा कि सरदार पटेल ने देशी रियासतों को मिलाकर स्वतंत्र भारत को जो एकता, दृढ़ता और विशालता दी उनका यह कृत्य विश्व के इतिहास में अकेला उदाहरण है। वे स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा थे।अखिलेश यादव ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि जी महाकाव्य रामायण के रचनाकार तथा न्याय और नैतिकता का बोध कराने वाले महापुरूष थे। उनके जीवन के आदर्श हमारे लिए मार्गदर्शक हैं।




समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज समाजवादी आंदोलन के पुरोधा आचार्य नरेन्द्र देव जी, लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी और महर्षि बाल्मीकि जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके चित्रों पर माल्यार्पण का कार्यक्रम समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में भी सम्पन्न हुआ।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।