मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अखिलेश ने भाजपा पर बोला हमला, कहा-किसानों पर इतना अन्याय, ऐसी लाठी और इस तरह का आतंकी हमला कभी नहीं हुआ

लखनऊ: केंद्र सरकार द्वारा पारित नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन जारी है।केंद्र के कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर…

अखिलेश ने भाजपा पर बोला हमला, कहा-किसानों पर इतना अन्याय, ऐसी लाठी और इस तरह का आतंकी हमला कभी नहीं हुआ
अखिलेश ने भाजपा पर बोला हमला, कहा-किसानों पर इतना अन्याय, ऐसी लाठी और इस तरह का आतंकी हमला कभी नहीं हुआ | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  केंद्र सरकार द्वारा पारित नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन जारी है।केंद्र के कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाज़त मिल गई है| विरोध प्रदर्शन के लिए एक स्थान निर्धारित होने के बावजूद किसानों ने शुक्रवार की रात हरियाणा की सिंघु बॉर्डर पर गुजारी। नए कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ किसान दिल्ली और हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर अभी भी डटे हुए हैं|




किसानों के विरोध प्रदर्शन पर  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला|उन्होंने कहा कि,''किसानों के साथ इस तरह का बर्ताव भाजपा को छोड़कर किसी भी पार्टी ने कभी नहीं किया। ये वही लोग हैं जिन्होंने किसानों से कहा था कि वे न केवल ऋण माफ करेंगे बल्कि ऐसी नीतियां लाएंगे जो किसानों की आय दोगुनी करेंगी।



लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर अखिलेश यादव ने कहा कि,''किसान के ऊपर इतना अन्याय, ऐसी लाठी, इस तरीके से आतंकी हमला किसी सरकार के माध्यम से नहीं हुआ होगा जितना BJP की सरकार में हो रहा है। ये वही भाजपा है जिसने कभी किसानों को भरोसा दिलाया था कि सत्ता में आने पर वो सिर्फ कर्ज़ा माफ ही नहीं बल्कि किसानों की आय दोगुनी भी करेगी|



अखिलेश यादव ने कहा कि,'जेवर एयरपोर्ट के कोई खिलाफ नहीं है। एयरपोर्ट बने ये अच्छी बात है। लेकिन एक जगह किसानों को लाठी से अपमानित किया जा रहा है और दूसरी जगह किसानों की ज़मीन छीन रहे है और उनको मुआवजा नहीं दे रहे हैं। हम चाहते हैं कि उनको उचित मुआवजा मिले|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।