नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा पारित नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन जारी है।केंद्र के कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाज़त मिल गई है|। विरोध प्रदर्शन के लिए एक स्थान निर्धारित होने के बावजूद किसानों ने शुक्रवार की रात हरियाणा की सिंघु बॉर्डर पर गुजारी। नए कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ किसान दिल्ली और हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर अभी भी डटे हुए हैं|
दिल्ली सरकार ने विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों का स्वागत ‘अतिथि’ के तौर पर करते हुए उनके खाने, पीने और आश्रय का बंदोबस्त किया|राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न प्रवेश बिंदुओं से हजारों किसानों को प्रवेश करने और उत्तरी दिल्ली के मैदान में कृषि कानूनों के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन की अनुमति दी गई है|किसानों के कुछ प्रतिनिधियों ने बुराड़ी में पुलिस अधिकारियों के साथ निरंकारी समागम ग्राउंड का मुआयना किया|
आम आदमी पार्टी की सरकार अरविंद केजरीवाल के दिशानिर्देश अनुसार बुराड़ी ग्राउंड में पूरी व्यवस्था बना रही है। हमें मुख्यमंत्री से ये सख़्त निर्देश मिले हैं कि जो किसान भाई-बहन आंदोलन करने दिल्ली आ रहे हैं उन्हें कोई समस्या महसूस न होः राघव चड्ढा, AAP
कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए किसान पंजाब की अलग-अलग जगहों से दिल्ली की ओर बढ़ते हुए शंभू बॉर्डर पहुंचे। सरकार द्वारा बुराड़ी में प्रदर्शन करने की अनुमति पर एक किसान ने कहा,"हम दिल्ली का मेन हाईवे जाम कर,आवाजाही बंद करेंगे। जो हमारी कमेटी कहेगी वही करेंगे।"
दिल्लीः कृषि कानूनों के विरोध में बुराड़ी के निरंकारी समागम ग्राउंड में इकट्ठा हुए किसान प्रदर्शनकारी। दिल्ली पुलिस ने कल किसानों को ग्राउंड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति दी थी।
किसानों के आंदोलन के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बयान दिया है। उनका कहना है कि अगर किसान दिल्ली आना चाहते हैं तो उन्हें आने दीजिए। सिंघु बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने गुस्से में बॉर्डर पर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
कृप्या किसान इस आंदोलन को वापस लें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए काम किया है। कांग्रेस किसानों को भ्रमित कर रही है। कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए हमेशा किसानों का शोषण किया: किसान आंदोलन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
हमारी सरकार किसान भाइयों से बहुत लगाव रखती है। गलतफहमियां बातचीत के ज़रिए ठीक की जा सकती हैं। कृषि मंत्री जी ने कहा है कि इस पर बातचीत के ज़रिए हल निकाला जाएगा। जिस तरह से इस पर कांग्रेस सियासत कर रही है वो बंद होनी चाहिए: भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों के मुद्दों पर समाधान निकालने में विफल रही है। अब हम दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं।
पंजाबः कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए किसान फतेहगढ़ साहिब से दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं।
कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर(दिल्ली-हरियाणा) पर विरोध प्रदर्शन करते किसान।कृषि कानूनों के विरोध में टिकरी बॉर्डर पर जमा प्रदर्शनकारी किसान। बॉर्डर पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात है। #FarmersProtest
दिल्लीः दिल्ली पुलिस के बुराड़ी के निरंकारी समागम ग्राउंड में विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति देने के बावजूद प्रदर्शनकारी किसान अभी भी सिंघु बॉर्डर पर डटे हुए हैं। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "हम सड़कों पर ही रहेंगे।"