मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

महंगाई और ईंधन की कीमतों में वृद्धि पर अखिलेश का हमला: बोले-पेट्रो मूल्यों में कभी साल में एक या दो रूपए के दाम बढ़ते थे तो छाती पीटकर भाजपाई मंहगाई को डायन बताने लगते थे...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में जनता कराहने लगी है। मंहगाई के चूल्हे में जनता को झोंक दिया है। अपने पूंजीपति मित्रों को खुश करन…

महंगाई और ईंधन की कीमतों में वृद्धि पर अखिलेश का हमला: बोले-पेट्रो मूल्यों में कभी साल में एक या दो रूपए के दाम बढ़ते थे तो छाती पीटकर भाजपाई मंहगाई को डायन बताने लगते थे...
महंगाई और ईंधन की कीमतों में वृद्धि पर अखिलेश का हमला: बोले-पेट्रो मूल्यों में कभी साल में एक या दो रूपए के दाम बढ़ते थे तो छाती पीटकर भाजपाई मंहगाई को डायन बताने लगते थे... | फ़ोटो: TVL News

लखनऊसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में जनता कराहने लगी है। मंहगाई के चूल्हे में जनता को झोंक दिया है। अपने पूंजीपति मित्रों को खुश करने के लिए अन्नदाता किसानों पर अत्याचार करने में भाजपा ने सभी हदें पार कर दी हैं। जनता में अपनी कुनीतियों के प्रति बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए लोगों को डराकर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार खुद डरी हुई है। सन्2022 में परिवर्तन की लहर के निर्णायक संकेत अभी से दिखने लगे हैं।



अखिलेश यादव ने कहा है कि,''एक महीने में आज तीसरी बार रसोई गैस के दाम फिर 25 रूपए बढ़ा दिए गए हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। सब्जी, फल और खाद्य पदार्थों के भाव आसमान छूने लगे हैं। सामान्य आदमी का जीना दूभर हो रहा है। पेट्रो मूल्यों में कभी साल में एक या दो रूपए के दाम बढ़ते थे तो छाती पीटकर भाजपाई मंहगाई को डायन बताने लगते थे। गैस सिलेण्डर लेकर चौराहों पर प्रदर्शन करते थे। आज तेल कम्पनियों की मुनाफाखोरी पर भाजपा नेतृत्व के मुंह पर ताले लगे हुए हैं।



अखिलेश यादव ने कहा है कि ''विगत तीन माह से किसान अपनी मांगो को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जगह-जगह महापंचायते हो रही है। भाजपा सरकार अपनी मनमानी पर उतारू है। किसानों की मांग है कि एमएसपी अनिवार्य की जाए और तीनों काले कानूनों को वापस लिया जाए। किसान जिन कानूनों के खिलाफ है उनको जबरन किसानों पर थोपे जाने का विरोध हो रहा है। किसानों के मुद्दे पर जनविरोध के कारण भाजपा के एक मुख्यमंत्री अपने क्षेत्र में हेलीकाप्टर नहीं उतरवा पाए थे और अब भाजपा के सांसद, विधायक और समर्थकों को जनता अपने बीच में देखना पसंद नहीं कर रही है।



अखिलेश यादव ने कहा है कि किसानों में सत्तारूढ़ अहंकारी भाजपा नेतृत्व के प्रति कितना विरोध है, इसी से स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश में सभी किसान पंचायतें एकजुट होकर किसान आंदोलन का समर्थन कर रही है। शामली के बाद सम्भल के गांव में भाजपा नेताओं का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। सहारनपुर के फतेहपुर जट्टी में भी भाजपा नेताओं के लिए नो-इंट्री के बैनर लग गए है। किसानों ने अपनी मांगे माने जाने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय ले लिया है।



अखिलेश यादव ने कहा है कि,''पुलिस के बल पर दमन और किसानों में फूट डालने की रणनीति आज अप्रासंगिक हो गई है। अन्नदाता ने अब ‘हर जोर जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है‘ का उद्घोष कर रखा है। ऐसे में अब भाजपा के लिए न तो आकाश बचा है, नहीं भूमि। भाजपा नेतृत्व के भूमिगत हो जाने का समय आ गया है। समय के संकेत को जितनी जल्दी भाजपा पढ़ ले उसके लिए उतना ही अच्छा रहेगा। अब जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।