मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जैसे-जैसे भाजपा की जमीन खिसक रही है, वह और भी दमनकारी होती जा रही है: अखिलेश यादव

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज चौथे दिन भी समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम प्रदेश के सभी जनपदों में जारी रहा। जनजागरण और जनसम्पर्क का यह का…

जैसे-जैसे भाजपा की जमीन खिसक रही है, वह और भी दमनकारी होती जा रही है: अखिलेश यादव
जैसे-जैसे भाजपा की जमीन खिसक रही है, वह और भी दमनकारी होती जा रही है: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज चौथे दिन भी समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम प्रदेश के सभी जनपदों में जारी रहा। जनजागरण और जनसम्पर्क का यह कार्यक्रम बहुत लोकप्रिय हो रहा है। गांवों में अलाव पर चौपाल लगाकर किसानों के बीच उनकी समस्याओं और भाजपा राज में उनके साथ होने वाले अन्याय पर खुलकर चर्चा की है। किसानों को समाजवादी सरकार में उनके हित में किए गए कामों की भी जानकारी दी गई। 



समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम में सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अब तक एक हजार से ज्यादा गांवों में यह किसान घेरा कार्यक्रम सम्पन्न हो चुका है।




समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रत्येक गांव में पुलिस भेजी जा रही है। बहाना धान खरीद की रिपोर्ट बनाना है जबकि धान की लूट हो चुकी है। सच्चाई यह है कि इसका उद्देश्य गांवों में डर पैदा करना है ताकि किसानों को आंदोलन से डराकर अलग रखा जा सके। किसानों से बात करने के नाम पर उन्हें धमकाया जा रहा है और किसान नेताओं के साथ समाजवादी पार्टी के नेताओं को भी घरों में नज़रबंद किया जा रहा है। 



अखिलेश यादव ने कहा है कि,''ऐसा लगता है कि भाजपा का राजनीतिक नेतृत्व अक्षम हो गया है। कृषि कानून पर अब पुलिस बात करेगी? धान खरीद की कथित रिपोर्ट पुलिस इकट्ठा करेगी? अपनी पूरी ताकत झोंकने के बावजूद भाजपा नेतृत्व किसानों से संवाद नहीं कर पा रहा है। भाजपा का चूंकि किसान-खेती से कभी रिश्ता रहा नहीं इसलिए अन्नदाता का सम्मान करना उन्हेें नहीं आता है। कारपोरेट दुनिया भाजपा की सरंक्षक है और भाजपा उनकी पोषक पार्टी है।




अखिलेश यादव ने कहा है कि,भाजपा लाख झूठ बोले किसान समझ गया है कि उसके फायदे के नाम पर बनाए गए कृषि कानून वस्तुतः छलावा है। किसानों से जो भाजपा सरकार अपने किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं कर सकी है वह किसानों की जिंदगी में खुशहाली कहां से लाएगी। उसकी नीयत तो किसान की खेती छीनकर बहुराष्ट्रीय कम्पनियों और पूंजी घरानों को सौंप देने की है।




अखिलेश यादव ने कहा है कि,जैसे-जैसे भाजपा की जमीन खिसक रही है, वह और भी दमनकारी होती जा रही है। किसान जाग चुका है, वह भाजपा की साजिशों में अब फंसने वाला नहीं है। वह उत्तर प्रदेश की राजनीति में बदलाव चाहता है। समाजवादी किसान यात्रा और समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रमों में किसानों की कई लाख की उपस्थिति जताती है कि सन् 2022 में विकास की साइकिल का दौड़ना तय है।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।