मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

धान खरीद केंद्रों में अव्यवस्था और लूट का राज कायम, अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर वार

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की गलत नीतियों के चलते किसान बेहाल है। जमाखोर मालामाल हो रहे हैं। बिचैलियों और बड़े व्यापा…

धान खरीद केंद्रों में अव्यवस्था और लूट का राज कायम, अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर वार
धान खरीद केंद्रों में अव्यवस्था और लूट का राज कायम, अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर वार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि  उत्तर प्रदेश में भाजपा की गलत नीतियों के चलते किसान बेहाल है। जमाखोर मालामाल हो रहे हैं। बिचैलियों और बड़े व्यापारियों के सरकारी तंत्र से मिलीभगत की वजह से किसान अपनी फसल उन्हें औनपौने दाम पर बेचने को मजबूर है वहीं सरकार झूठे दावों का गुणगान कर अपनी कमियों पर पर्दा डालने का काम कर रही है। किसानों के सपनों की हत्या हो रही है। उन्होंने कहा,'भाजपा सरकार किसानों की आय दुगनी करने, और किसान की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य एवं कृषि उपज की उत्पादन लागत का डेढ़ गुना देने के अपने वादे भूल चुकी है।





अखिलेश यादव ने कहा है कि,'किसानों को इस वर्ष धान की फसल से बहुत उम्मीद थी। सही न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल जाता तो उनके बेटे-बेटी की शादी हो जाती और वर्षा-बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकान की मरम्मत हो जाती। किसान का दुर्भाग्य उसको 1888 रूपये का घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य तो मिला नहीं, उल्टे 800 से 1000 रूपये और अधिकतम 1200 रूपये प्रति कुंतल धान बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। धान खरीद केन्दों में अव्यवस्था और लूट का राज कायम है।





 उन्होंने कहा,जहां धान केन्द्रों पर नमी के बहाने किसान लौटाए जा रहे हैं वहीं उनके आसपास बिचैलिये सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। कपास-धान की खरीद में निजी एजेंसियों की चांदी रही है। मक्का माटी मोल बिक रहा है। 3 हजार और साढ़े तीन हजार रूपये में बिकने वाला बासमती धान इन दिनों 1500 रूपये प्रति कुंतल में भी नहीं बिक रहा है। 




 अखिलेश यादव ने कहा है कि,'किसान और छोटे दूकानदार की बर्बादी हो रही है, दो चार पूंजीपतियों का पूरे कारोबार पर कब्जा होता जा रहा है। भाजपा सरकार जो नया कृषि विधेयक लाई है उससे खेत पर किसान का मालिकाना हक समाप्त हो जाएगा। उसकी खेती कारपोरेट की शर्तों पर होगी। कृषि अर्थव्यवस्था के प्रति भाजपा सरकार की लगातार उपेक्षा का ही फल है कि देष की अर्थव्यवस्था में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 

   




उन्होंने कहा,''किसान और व्यापार के रिश्तों में जहर घोलकर भाजपा ने देश को बहुराष्ट्रीय कम्पनियों और पूंजीघरानों को सौंपने की साजिश रची है। देशवासियों को इससे सावधान रहना है। भाजपा सरकार के रहते चारों तरफ अंधेरा रहेगा। समाजवादी सरकार बनने पर ही किसान सुखी होगा और विकास पटरी पर आएगा।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।